7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारिय़ों के लिए खुशखबरी, दिवाली पर मिलेगा तोहफा, 90000 रु तक बढ़ेगी सैलरी!

7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारिय़ों के लिए खुशखबरी, दिवाली पर मिलेगा तोहफा, 90000 रु तक बढ़ेगी सैलरी!

नई दिल्ली। देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय कर्मचारियों की सलरी में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। दिवाली तक इन कर्मचारियों की सैलरी में 90 हजार तक की बढ़ोतरी हो सकती है। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार नवंबर में एक बार फिर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। आपको बता दें कि हर छह महीने पर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है। ऐसे में नवंबर में एक बार फिर से कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

 नवंबर में मिलेगा तोहफा

नवंबर में मिलेगा तोहफा

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर से बढ़ोतरी की उम्मीद है। माना जा रहा है कि जुलाई के बाद नवंबर में फिर से डीए में बढ़ोतरी की जाएगी। जुलाई-अगस्त में AICPI आंकड़ों में आई तेजी के बाद महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी संभव है। हाल ही में सरकार ने डेढ़ साल से लगे महंगाई भत्ते पर लगी रोक को हटा दिया, जिसके बाद से कर्मचारियों का डीए 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो गया। अब माना जा रहा है कि इसमें एक बार फिर से बढ़ोतरी की जा रही है।

 31 फीसदी तक हो सकता है महंगाई भत्ता

31 फीसदी तक हो सकता है महंगाई भत्ता

ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक AICPI बढ़कर 123 पर पहुंच गया है। वहीं सितंबर के आंकड़े आने अभी बाकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन आंकड़ों के सामने आने के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 28 फीसदी स बढ़कर 31 फीसदी हो जाएगा। अगर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होती है और ये 31 फीसदी पर पहुंचता है तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढोतरी होगी।

90000 रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

90000 रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

डीए कैलकुलेटर के मुताबिक 31 फीसदी महंगाई भत्ता होने पर अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30000 रुपए हैं और 3 फीसदी डीए में बढ़ोतरी होती है तो हर महीने उसकी सैलरी में 900 रुपए महीना बढ़ेगा और सालाना ये आंकड़ा 10800 रुपए तक होगा। वहीं कैबिनेट सचिव स्‍तर के अफसरों की सैलरी 7500 रुपए महीना बढ़ेगी। यानी जिनकी बेसिक सैलरी ढाई लाख रुपए हैं उनकी सैलरी में सालाना 90000 रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी।

Mukesh Ambani: 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल हुए मुकेश अंबानी, जानें लिस्ट में और कौन-कौन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+