Bank Holidays: गणेश चतुर्थी से लेकर ईद-ए-मिलाद तक, जानें सितंबर में कब कहां बैंक बंद? Full List
Bank Holidays: देशभर में गणेश चतुर्थी पर्व हर साल धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल भी अलग-अलग शहरों व राज्यों में भव्य तरीके मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक के 2023-2024 के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, गणेश चतुर्थी पर 18, 19 और 20 सितंबर को अलग-अलग शहरों व राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
इतना ही नहीं, देशभर में सितंबर में त्योहारों के सीजन में बैंक बंद रहेंगे। जिसमें ईद-ए-मिलाद, श्री नारायण गुरु समाधि दिवस, श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव सभी पर्व शामिल हैं। आइए जानते हैं कब कहां बैंक बंद?

इस साल सितंबर में बैंक छुट्टियां
- 18 सितंबर: विनायक चतुर्थी- बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद में बैंक बंद
- 19 सितंबर: गणेश चतुर्थी- अहमदाबाद, बेलापुर, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर, पणजी
- 20 सितंबर: गणेश चतुर्थी (डे-2)- भुवनेश्वर, पणजी
- 22 सितंबर: श्री नारायण गुरु समाधि दिवस- कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
- 23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
- 25 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव/कर्म पूजा- गुवाहाटी और रांची में बैंक बंद
- 27 सितंबर: मिलाद-ए-शेरिफ (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन- जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
- 28 सितंबर: ईद-ए-मिलाद- अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, चेन्नई, देहरादून, बेंगलुरु, हैदराबाद और इंफाल सहित प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
- 29 सितंबर: ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद इन्द्रजात्रा/शुक्रवार- गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।
क्या कल शेयर बाजार बंद रहेगा?
गणेश चतुर्थी के अवसर पर कल यानी 19 सितंबर, 2023 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कोई कारोबार नहीं होगा। यह इस साल सितंबर में एकमात्र शेयर बाजार की छुट्टी है।












Click it and Unblock the Notifications