काम की खबर: शनिवार से लगातार 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, बैंकों की हड़ताल से काम पर पड़ेगा असर
काम की खबर: शनिवार से लगातार 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, बैंकों की हड़ताल से काम पर पड़ेगा असर
नई दिल्ली, 24 मार्च। अगर मार्च के आखिरी हफ्ते में बैंक से जुड़ा जरूरी काम बचा हुआ है तो आपके लिए जरूरी खबर है। बैंक से जुड़ा जरूरी काम आप शुक्रवार, 24 मार्च तक जरूर निपटा लें, वरना आपको इसके लिए 4 दिनों का इंतजार करना होगा। दरअसल शनिवार से बैंक लगातार 4 दिन के लिए बंद रहेंगे। देशव्यापी हड़ताल का असर बैंकों के कामकाज पर पड़ेगा।

लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक
देशव्यापी हड़ताल के कारण 28 मार्च और 29 मार्च को बैंकों के कामकाज प्रभावित रह सकते हैं। वहीं इससे पहले चौथे शनिवार और रविवार के कारण बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। की वजह से बैंक में काम-काज नहीं होगा। यानी शनिवार से लेकर मंगलवार तक बैंकों के कामकाज प्रभावित रहेंगे, हालांकि इस हड़ताल में सभी बैंक के कर्मचारी शामिल नहीं हो रहे हैं। निजी सेक्टर के बैंकों के कामकाज सुचारू रूप से चलते रहेंगे।

26 से 29 तक बैंक बंद
बैंकों के निजीकरण के विरोध में 28 और 29 मार्च को बैंकों की देशव्यापी हड़ताल है। इस हड़ताल में बैंक के कर्मचारी भी शामिल होंगे। देश के सबसे बड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी इस हड़ताल को लेकर कहा कि बैंक कर्मचारी यूनियन की तरफ से बुलाए गए हड़ताल में शामिल हो सकते हैं, जिसकी वजह से 28 मार्च और 29 मार्च को बैंक का काम-काज प्रभावित रहेगा। वहीं RBL बैंक ने भी ट्वीट कर जानकारी दी कि हड़ताल में शामिल होने की वजह से दो दिन बैंक के काम काज में बाधा आ सकती है। हालांकि बैंक प्रबंधन ने भरोसा दिलाया है कि हड़ताल के दौरान कामकाज प्रभावित न हो इसके लिए हम जरूरी इंतजाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

बैंक कर्मचारी यूनियंस होंगे शामिल
दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान आल इंडिया बैंक ईम्पलायीज एसोसिएशन (AIBEA) ने की है। इस हड़ताल में बैंक कर्मचारी शामिल होंगे। बैंकों के निजीकरण के विरोध में इस हड़ताल का आवाहन किया गया है। हालांकि बैंकों की हड़ताल के दौरान आप ऑवलाइन ट्रांजैक्शन, एटीएम सर्विस जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनाने जैसे बैंकिंग कामों में बाधा आएगी।
मार्च में लगा महंगाई का डोज, LPG सिलेंडर, पेट्रोल समेत इन चीजों की कीमत में लगी आग












Click it and Unblock the Notifications