मार्च में लगा महंगाई का डोज, LPG सिलेंडर, पेट्रोल समेत इन चीजों की कीमत में लगी आग
मार्च में लगा महंगाई का डोज, LPG सिलेंडर, पेट्रोल समेत इन चीजों की कीमत में लगी आग
नई दिल्ली, 23 मार्च । मार्च में विधानसभा चुनावों के खत्म होने के बाद आम जनता पर महंगाई की बड़ी मार पड़ी है। पेट्रोल-डीजल की कीमत के साथ-साथ मार्च महीने में दूध से लेकर सीएनजी की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। आम जनता पर महंगाई की चौतरफा मार पड़ी है। जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। तो वहीं रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी हो गई। इससे पहले दूध, सीएनजी और मैगी , सर्फ, चाय-कॉपी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। यानी मार्च में हर तरफ से महंगाई की मार ने आम जनता को घेर लिया है।

मार्च में महंगाई की चौतरफा मार
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद महंगाई का बम फूटा है। पेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई। सीएनजी की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। दिल्ली एनसीआर समेत की महानगरों में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। राजधानी में सीएनजी की कीमत में 50 पैसे का इजाफा देखने को मिला तो वहीं एनसीआर में 1 रुपए तक की बढ़ोतरी हो गई।

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े
मार्च महीने में लंबे अंतराल के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में भी तेजी देखने को मिली। हाल ही में तेल की कीमत में तेजी लौटने लगी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे का इजाफा हुआ तो वहीं इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.21 रुपए पर पहुंत गई। वहीं डीजल की कीमत दिल्ली में 87.47 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं थोक डीजल की कीमत में 25 रुपए प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की गई। इसके बाद अब थोक खरीदारों के लिए डीजल की कीमत 122.05 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।

गैस सिलेंडर हुआ महंगा
पेट्रोल डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमत में भी बड़ी बढ़ोतरी कर दी। गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए प्रति सिलेंडर तक बढ़ गए। इस इजाफे के बाद एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 949.50 रुपए पर पहुंच गई है। दिल्ली में अब 14.2 किलो वाला सिलेंडर 899.50 रुपए में मिलेगा।

आपकी मैगी हुई महंगी
गैस सिलेंडर से लेकर तेल की कीमतों में आई तेजी के साथ ही आपकी दो मिनट वाली मैगी भी महंगी हो गई। अब 12 रुपए वाली मैगी आपको 14 रुपए में मिलेगी। जहां 70 ग्राम वाले मैगी पैक की कीमत में 2 रुपए की बढ़ोतरी की गई है तो वहीं 140 ग्राम वाले पैकेट की कीमत में 3 रुपए का इजाफा किया गया है। इसके अलावा नेस्कैफे क्लासिक, ब्रू और ताजमहल ने अपनी चाय और कॉपी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

दूध के बढ़े दाम
मैगी और चायृकॉपी के साथ ही दूध के दाम में भी बढ़ोतरी की गई है। अमूल, मदर डेयरी, पराग, सांची जैसी कंपनियों ने अपने दूध के दाम में बढ़ोतरी कर दिए हैं। दूध के दाम में 2 रुपए से लेकर 5 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications