Bank Holidays: जल्दी निपटा लें जरूरी काम, कल से लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, पूरी लिस्ट यहां

नई दिल्ली। Bank Holiday in August 2021. अगर बैंक से जुड़ा आपको कोई जरूरी काम हैं, तो उसे 13 अगस्त तक निपटा लें। कल अगर आप चूके तो आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल 13 अगस्त के बाद से लगातार 4 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया( RBI) द्वारा जारी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट( Bank Holiday List) के मुताबिक 13 अगस्त से लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday List: लगातार 4 दिन बैंक रहेंगे बंद

Bank Holiday List: लगातार 4 दिन बैंक रहेंगे बंद

कल से यानी 13 अगस्त से लगातार 4 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ये बंद अलग-अलग शहरों में सरकारी छुट्टी और त्योहारों के आधार पर होगी। आपको बता दें कि अगस्त महीने में कुल 15 दिनों की बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays) हैं। ये छुट्टियां देश के अलग-अलग राज्यों के हिसाब से अलग-अलग हैं। अगर इन छुट्टियों की लिस्ट पर नजर डाले तो 13 अगस्त से लेकर 16 अगस्त 2021 तक बैंक बंद रहेंग।

 Bank holidays in August 2021: लगातार 4 दिन बैंक रहेंगे बंद

Bank holidays in August 2021: लगातार 4 दिन बैंक रहेंगे बंद

कल से लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंकों की लंबी छुट्टी होने वाली है। 13 अगस्त को पैट्रियट टे के चलते इंफाल में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 14 अगस्त को महीन का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी होगी। 15 अगस्त को देशभर के बैंकों की रविवार की छुट्टी होगी। वहीं 16 अगस्त को पारसी नववर्ष के कारण बेलापुर, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।

 अगस्त में एक और लंबी छुट्टी

अगस्त में एक और लंबी छुट्टी

13 से 16 अगस्त की छुट्टी के बाद 19 स 23 अगस्त को भी बैंकों की लंबी छुट्टी पड़ने वाली है। 19 अगस्त को देश के अधिकांश शहरों में मुहर्रम के चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं 20 अगस्त को बेंगलूरु, चेन्नई, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम में मुहर्रम के चलते बैंकों की छुट्टी होगी। 21 अगस्त को कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में थिरुवोणम की छुट्टी होगी तो 22 अगस्त को रविवार की छुट्टी होगी। वहीं 23 अगस्त को श्री नारायणा गुरु जयंती के अवसर पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि अगस्त में 15 दिन बैंकों की छुट्टियां है। आप बैंकों की छुट्टियों की पूरी जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी चेक कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+