Bank Holiday: क्या आज बैंक बंद हैं ? यहां देखें अप्रैल के छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday: अप्रैल के महीने में छुट्टियों की भरमार है और इसलिए इस महीने आधे से ज्यादा दिन बैंक बंद ही रहे हैं। आज भी कई राज्यों में बैंक बंद हैं। दरअसल आज देश में 'गुड फ्राइडे' का पर्व मनाया जा रहा है इसलिए अधिकांश भारतीय राज्यों में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं।

हालांकि त्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक खुले हैं और कल यानी कि शनिवार को भी बैंक यथावत काम करेंगे इसलिए अगर आपको बैंक से रिलेटड कोई काम निपटाना है तो उसे तुंरत निपटा लीजिए वरना आपका कम रूक सकता है।

Bank Holiday

अप्रैल में बैंक अवकाश (Bank Holiday)

सोमवार, 21 अप्रैल को त्रिपुरा में बैंक गरिया पूजा के लिए बंद रहेंगे। 29 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के बैंक भगवान परशुराम जयंती की वजह से बैंक बंद रहेंगे। तो वहीं 30 अप्रैल को कर्नाटक में बसव जयंती और अक्षय तृतीया मनाई जाएगी, इसलिए बैंक बंद रहेंगे।

छुट्टियों के बावजूद सभी डिजिटल सेवाएं चलती रहेंगी

हालांकि छुट्टियों के बावजूद सभी डिजिटल सेवाएं चलती रहेंगी, जिससे आपको पैसे ट्रांसफर करने, बिलों का भुगतान करने, खाते की शेष राशि की जांच करने, सावधि जमा खोलने और ऋण के लिए आवेदन करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

इन जगहों पर 18 अप्रैल को बंद रहेंगे (Bank Holiday)

  • 18 अप्रैल मुंबई बंद
  • 21 अप्रैल अगरतला बंद
  • 29 अप्रैल शिमला बंद
  • 30 अप्रैल बेंगलुरु बंद

गुड फ्राइडे ( Good Friday)

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक प्रमुख धार्मिक पर्व है, जिसे हर वर्ष ईस्टर संडे से पहले शुक्रवार के दिन मनाया जाता है। यह दिन प्रभु यीशु मसीह के बलिदान की स्मृति को समर्पित है। गुड फ्राइडे को 'पवित्र शुक्रवार' और 'महान शुक्रवार' के नाम से भी जाना जाता है।

परशुराम जयंती (Parshuram Jayanti)

परशुराम जयंती हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है, जिसे अक्षय तृतीया भी कहा जाता है। परशुराम को "अवध्य" यानी अजर-अमर माना जाता है और उन्हें चिरंजीवी देवताओं में एक गिना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+