Mahashivratri 2022: 1 मार्च को बैंकों की छुट्टी, महाशिवरात्रि पर इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, पूरी लिस्ट
Mahashivratri 2022: 1 मार्च को बैंकों की छुट्टी, महाशिवरात्रि पर इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। 1 मार्च को देशभर में महाशिवरात्रि का उत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भगवान शिव की आराधना की जा रही है। महाशिवरात्रि के मौके पर देश के अधिकांश सरकारी दफ्तरों , स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी होती है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या 1 मार्च को बैंकों की भी छुट्टी रहेगी। क्या महाशिवरात्रि पर बैंक भी बंद रहेंगे। अगर आप भी इस दुविधा में हैं तो हम आपको इसकी पूरी जानकारी दे रहे हैं।

1 मार्च को बैंकों की छुट्टी
महाशिवरात्रि के अवसर पर बैंकों की छुट्टियां राज्य केंद्रित होती हैं। यानी देशभर के बैंक इस मौके पर बंद नहीं रहते हैं बल्कि कुछ शहरों और राज्य विशेष के बैंकों में महाशिवरात्रि की छुट्टी होती है। आरबीआई द्वारा बैंकों की छुट्टियों की पूरी डिटेल साझा कर दी जाती है। हर वित्तीय वर्ष के शुरुआत के साथ ही बैंकों की छुट्टी की लिस्ट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाती है। इस लिस्ट के मुताबिक 1 मार्च को कुछ शहरों में ही बैंक बंद रहेंगे।

1 मार्च को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक
1 मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बैंकों की छुट्टी होगी। वहीं गुजरात में भी इस अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। बैंक बंद रहने की वजह से आपको कैश की दिक्कत नहीं होगी। एटीएम सर्विस पूर्ववत ही चलती रहेगी। 1 मार्च को महाशिवरात्रि के कारण अगरतला, आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, नई दिल्ली, पणजी के बैंकों को छोड़कर अधिकांश शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

मार्च में बैंकों की लंबी छुट्टी
1 मार्च के बाद 3 मार्च को लोसार के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। 4 मार्च को चपचार कुट के कारण आइजोल में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 17 मार्च को होलिका दहन के कारण देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बैंक बंद रहेंगे। 18 मार्च को होली के कारण बेंगलूरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता ,तिरुवनंतपुरम को छोड़ देशभर में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 19 मार्च को भुबनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंकों की छुट्टी होगी। 22 मार्च को बिहार दिवस के कारण पटना के बैंक बंद रहेंगे।
Ukraine-Russia War: यूक्रेन-रूस की लड़ाई से फीका पड़ेगा आपकी थाली का स्वाद, जानिए कैसे?












Click it and Unblock the Notifications