आरबीआई के ऐलान से पहले ही बैंक ऑफ बड़ौदा ने दिया अपने ग्राहकों को तोहफा
बॉब ने अपने कर्ज को 0.2 फीसदी तक सस्ता कर दिया है। पहले यह दर 9.25 फीसदी थी जो अब घटकर 9.05 फीसदी हो जाएगी।
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक की तिमाही मौद्रिक समीक्षा से पहले ही बैंक ऑफ बड़ौदा(बॉब) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को एक शानदार तोहफा दिया है।

बॉब ने मंगलवार को इस बावत घोषणा कर दी है। बॉब ने अपने सभी कर्जों को सस्ता कर दिया है।
बॉब ने अपने कर्ज को 0.2 फीसदी तक सस्ता कर दिया है। पहले यह दर 9.25 फीसदी थी जो अब घटकर 9.05 फीसदी हो जाएगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने एक साल का मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स(एमसीएलआर ) 20 बेसिस अंक घटाकर 9.05 फीसदी तय कर दिया है।
बैंक ऑफ बड़ौदा अब छह महीने तक के कर्ज के लिए 9 फीसदी, एक से तीन साल तक के लोन के लिए 9.05 फीसदी और पांच साल तक के कर्ज के लिए 9.25 फीसदी कर दिया है। बैंकों में कर्ज के नई दर 7 दिसंबर से लागू हो जाएगी। आपको बताते चलें कि इस स्कीम का फायदा अभी सिर्फ नए ग्राहकों को ही मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications