बंद हो सकता है आपका बैंक खाता !
नई दिल्ली। अगर आपका बैंक में खाता है और आपने अपने कस्टमर को जानें यानि KYC फॉर्म नहीं भरा है तो आपका बैंक खाता बंद हो सकता है। रिजर्व बैंक ने सभी बैंको को यह निर्देश दिए हैं कि अगर बार-बार कहने के बावजूद भी खाताधारकों ने अपना केवाईसी फॉर्म नहीं भरा है तो उनके खातों को कुछ दिन के लिए बंद कर दें। बावजूद इसके अगर लोग फॉर्म नहीं भरते तो उनके खातों को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाए।

आरबीआई ने सभी बैंकों को निर्देश दिए हैं कि सभी ग्राहकों को बैंक तीन-तीन महीने का दो बार रिमाइंडर भेजे ताकि लोग केवाइसी फॉर्म भर सके। लेकिन बावजूद इसके अगर लोग फॉर्म नहीं भरते तो उनके खातों को आंशिक रूप से बंद कर दे। इसके बाद बैंक उनके क्रेडिट कार्ड को भी बंद कर दें ताकि ग्राहक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर सके।
इसके बाद भी जिन ग्राहकों ने फॉर्म नहीं भरा उनके खातों को बैंक कभी बंद कर सकता है। वहीं आरबीआई ने यह साफ कर दिया है कि केवाईसी फॉर्म भरवाते समय बैंक नयी आईडी प्रूफ नहीं मांगेगी। खुद से अटेस्टेट किये गये दस्तावेजों को बैंक को स्वीकार करने होंगे जिन ग्राहकों को लो रिस्क की कैटेगरी में रखा गया है। यही नहीं ग्राहक को खुद इसके लिए बैंक आने की भी जरूरत नहीं हो बल्कि वो मेल या पोस्ट के जरिए भी ये जानकारी बैंक को भेज सकता है।












Click it and Unblock the Notifications