अतुल गोयल ने संभाला पीएनबी के OSD का पदभार, अगले महीने बनेंगे एमडी और सीईओ

नई दिल्ली, 1 दिसंबर: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के सीईओ एस एस मल्लिकार्जुन राव इस महीने के अंत में रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह 1 फरवरी से अतुल कुमार गोयल लेंगे। इसके लिए पिछले महीने अधिसूचना जारी हुई थी, लेकिन अहम जिम्मेदारी संभालने से पहले बैंक ने उनको 'ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी' ( OSD) की जिम्मेदारी दी है, जिस पर वो 31 जनवरी तक बने रहेंगे।

Punjab National

मामले में पंजाब नेशनल बैंक ने शनिवार को कहा कि अतुल कुमार गोयल ने अगले महीने नए एमडी और सीईओ के रूप में कार्यभार संभालने से पहले 'ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी' के रूप में कार्यभार संभाला है। भारत सरकार की ओर से 28 दिसंबर 2021 को जारी अधिसूचना के मुताबिक गोयल 1 फरवरी से एमडी और सीईओ का पद ग्रहण करेंगे, जबकि मौजूदा एमडी राव 31 जनवरी को रिटायर हो जाएंगे।

ऐसा रहा करियर
आपको बता दें कि अतुल कुमार गोयल अभी यूको बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हैं। उन्होंने पहले यूनियन बैंक के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में काम किया था। सीए होने की वजह से वो इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) के सदस्य भी हैं। उन्होंने इलाहाबाद बैंक में सीएएफओ, जनरल मैनेजर-एफएंडए, कंप्लायंस ऑफिसर और आईआर के पद पर भी सेवाएं दी हैं।

BBB ने सुझाया था नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल सितंबर में बैंक्स बोर्ड ब्यूरो (BBB) ने अतुल गोयल का नाम पीएमबी के एमडी और सीईओ पद के लिए सुझाया था। जिस पर वित्त मंत्रालय ने भी हामी भर दी। ऐसे में अब वो पीएनबी के नए प्रमुख होंगे। वैसे उनका कार्यकाल काफी चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि पीएनबी की हालत ज्यादा सही नहीं है। नीरव मोदी ने ही बैंक को हजारों करोड़ का चूना लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+