ATM डेटा चोरी मामला: ग्राहकों को पैसे लौटाने की तैयारी में बैंक, ली जा रही है एक्सपर्ट की मदद
नई दिल्ली। देश की बैंकिंग प्रणाली की साइबर सुरक्षा भंग होने के बाद करीब 30 लाख लोगों की डाटा लीक हो गई। डाटा लीक होने के बाद बैंक ने भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे अपने बैंक के एटीएम का ही प्रयोग करें।

वहीं जिन बैंकों के एटीएम डाटा लीक होने की वजह से ग्राहकों के पैसे निकल गए हैं, बैंक अब उन ग्राहकों का पैसा लौटाने की तैयारी कर रही है। ग्राहकों का पैसा लौटाने के लिए बैंक एक्सपर्ट की मदद ले रही है।
जानकारी के मुताबिक भारतीय बैंक अब जिन ग्राहकों के डेबिट कार्ड से डेटा चोरी के जरिए पैसे निकाले गए हैं उन्हें लौटाने को लेकर एक्सपर्ट से राय ले रहा है। इन बैकों में देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, निजी सेक्टर के बैंक एचडीएफसी बैंक, आईसीसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और यस बैंक शामिल हैं। बैंक अभी ये आकलन कर रही है कि कितने ग्राहकों का पैसा डाटा लीक होने की वजह से निकल गया है।
ताकि पैसे का सही की भरपाई हो सके। बैंक फॉरेंसिक और साइबर इंवेस्टिगेटर्स एक्सपर्ट की मदद ले रहे है, ताकि सही जानकारी मिल सके।जहां एक ओर आशंका जताई जा रही है कि वायरल का असर करीब 65 लाख डेबिट कार्डों पर हुआ है तो वहीं दूसरी ओर वित्त मंत्रालय ने दावा किया है कि 99.5 फीसदी डेबिड कार्ड बिल्कुल सुरक्षित हैं और केवल 0.5 फीसदी कार्ड्स के डेटा के साथ गड़बड़ी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications