साल 2017 में जॉब ऑफर्स में आई गिरावट, बिजनेस स्कूलों में महज 20 फीसदी को ही मिल रहे ऑफर्स

नई दिल्लीः बिजनेस स्कूलों के लिए अपने विद्यार्थियों को जॉब दिलाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है ये कहना है कि उद्योग संगठन ASSOCHAM का। ASSOCHAM की एक रिपोर्ट के अनुसार केवल 20 फीसदी विद्यार्थियों को ही नौकरी के ऑफर मिल रहे हैं। साल 2017 विद्यार्थियों को नौकरी मिलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ASSOCHAM के अनुसार इसकी एक मुख्य वजह नोटबंदी बताई जा रही है।

पिछले साल 30 फीसदी को मिले थे जॉब

पिछले साल 30 फीसदी को मिले थे जॉब

अगर पिछले साल की बात की जाए तो 30 फीसदी विद्यार्थियों को जॉब ऑफर मिले थे, वहीं इस बार ये आंकड़ा 20 फीसदी हो गया है। सैलरी के लिहाज से भी साल 2017 अच्छा नहीं रहा है। ASSOCHAM का कहना है कि बिजनेस स्कूलों और इंजिनियरिंग कॉलेजों में नौकरी की कमी के अलावा छात्रों को मिलने वाले सैलरी ऑफर में भी कमी आई है। पिछले साल की तुलना में 40 से 45 फीसदी की कमी आई है।

चिंतित हैं माता-पिता

चिंतित हैं माता-पिता

सैलरी में आई गिरावट चिंता की बात है। सैलरी में आई गिरावट से माता-पिता भी चिंतित हैं। एसोचैम एजुकेशन काउंसिल का कहना है कि अब अभिभावक अपने बच्चे को किसी भी तीन-चार साल के कोर्स में जाने से पहले गंभीरता से सोचते हैं।

ASSOCHAM ने दी है रिपोर्ट

ASSOCHAM ने दी है रिपोर्ट

ASSOCHAM ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देश में 400 से ज्यादा ऐसे संस्थान हैं जिन्हें पर्याप्त विद्यार्थी नहीं मिल रहे हैं। पहले के मुकालबे में बिजनेस स्कूल और इंजिनियरिंग कॉलेज भी ज्यादा विद्यार्थियों को आकर्षित नहीं कर पा रहे हैं।

250 से ज्यादा स्कूल हो चुके हैं बंद

250 से ज्यादा स्कूल हो चुके हैं बंद

साल 2015 के बाद दिल्ली-NCR, मुंबई के अलावा देश के अन्य दूसरे शहरों में 250 से ज्यादा बिजनस स्कूल बंद हो चुके हैं। वहीं देश में करीब 100 स्कूल ऐसे भी हैं जिनकी हालत ठीक नहीं चल रही है या यूं कहे कि ये भी बंद होने की कगार पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+