अरुण जेटलीः उचित कीमतों पर मिलेगा गेहूं

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भारतीय खाद्य निगम की पुनर्सरचना की जाएगी। जिससे गेहूं की खरीद व रख-रखाव में लाभ मिल सके। वहीं उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की वहनीयता और वितरण संबंधी हानियां घटाने के लिए भी सरकार प्रयास तेज करेगी।
कम वर्षा से निपटने लिए तैयार हैं हम
वित्त मंत्री ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों को उचित कीमतों पर गेहूं और चावल उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। यहां तक कि अगर अपर्याप्त वर्षा के कारण कृषि उत्पादन में मामूली कमी होती है फिर भी किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए केन्द्रीय पुल में खाद्यान्न का स्टॉक पर्याप्त है। कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए सरकार, आवश्यक हो तो, खुला बाजार बिक्री शुरू करेगी।












Click it and Unblock the Notifications