एप्पल के नए स्टोर में मिल रही है छप्परफाड़ सैलरी, जानिए लाखों के पैकेज के लिए क्या है योग्यता?
Apply Store Job: भारत में पहली बार खोले गए एप्पल स्टोर्स खास चर्चा में हैं। कंपनी के कर्मचारियों की बात करें, तो उन्हें सालाना अच्छे पैकेज के साथ कुछ सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

Apple Employee Package: एप्पल शुरू से ही अपनी एक खास पहचान बनाए हुआ है। हाल ही में कंपनी ने भारत में अपने दो स्टोर खोले। पहला मुंबई और दूसरा दिल्ली में। स्टोर्स के खुलने के बाद इनके कर्मचारियों को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
देश का पहला एप्पल स्टोर
भारत में पहली बार खोले गए एप्पल स्टोर का महीने का रेंट ही लाखों में है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कंपनी हर महीने मुंबई में तो 42 जबकि दिल्ली में 40 लाख रुपये किराया देगी। इसी के साथ भारत में कंपनी के कर्मचारियों की सैलरी भी खूब चर्चा में है।
कितने पढ़े-लिखे हैं कर्मचारी?
बताते चलें कि मुंबई और दिल्ली में खोले गए एप्पल स्टोर्स में 170 कर्मचारी काम करते हैं। ये कर्मचारी 15 से भी ज्यादा भाषाएं बोल सकते हैं। इकोनॉमिक टाइम्स स्टेट की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के स्टोर्स में काम करने वाले कर्मचारियों के पास एमबीए, बी-टेक, इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस जैसी डिग्रियां हैं। इसके साथ ही कई कर्मी तो ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी पढ़ाई फॉरेन यूनिवर्सिटी से की है।
मोटी सैलरी लेते हैं कर्मी
ये तो रही कर्मचारियों की क्वालिफिकेशन की बात। चलिये अब बात करते हैं एप्पल के स्टोर्स में काम करने वाले इन कर्मियों की सैलरी के बारे में। बता दें कि इन स्टोर्स में काम करने वाले कर्मियों को हर महीना एक लाख रुपये सैलरी दी जाती है। ऐसे में सालाना ये कर्मचारी 12 लाख रुपये का पैकेज कमाते हैं।
इतना है एक्सपीरियंस
इन कर्मियों के वर्क एक्सपीरियंस की बात की जाए, तो इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, एप्पल के स्टोर्स में काम करने वाले एक कर्मी के बारे में जब जानकारी इकट्ठी की गई, तो पता चला कि कर्मी को लगभग सात साल का अनुभव है। वहीं दूसरे कर्मी के पास बी टेक की डिग्री थी। वहीं कई कर्मी ऐसे भी हैं, जिन्होंने कैम्ब्रिज या ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी जैसी फॉरेन यूनिवर्सिटीज से पढ़ाई की है।
भारत के स्टोर्स में हैं वेकेंसी
इस बीच एप्पल के करियर पेज के मुताबिक, भारत में खोले गए इन स्टोर्स में अभी भी कुछ ओपनिंग्स हैं। एप्पल जीनियस पद के लिए कंपनी को एक ऐसे उम्मीदवार की तलाश है, जो एप्पल के कस्टोमर्स को टेक्निकल सपोर्ट प्रदान करे। कुछ और जरूरतें जैसे कि टेक्निकल रिपेयरिंग की स्किल्स और एप्पल प्रोडक्ट्स और डिवाइसों के बारे में जानकारी मुहैया करवाने जैसी चीजें शामिल हैं। काम के घंटे स्टोर की जरूरत पर आधारित होंगे।
कर्मचारियों को मिलती है ये सुविधाएं
करियर पेज के मुताबिक, एप्पल कर्मचारियों को हेल्थ बेनिफिट्स के अलावा मेडिकल प्लान्स और फैमिली के लिए दिये जाने वाले कुछ प्लान्स भी शामिल हैं। इसके अलावा एजुकेशनल कोर्स प्लान्स के साथ एप्पल के प्रोडक्ट्स खरीदने पर भारी डिस्काउंट भी शामिल है।
लाखों का किराया भर रही है कंपनी
अब बात करते हैं कंपनी द्वारा भरे जाने वाले किराये की। बता दें कि भारत में अपने स्टोर्स खोलने के बाद कंपनी अच्छा खासा पैसा खर्च कर रही है। कंपनी किराये के तौर पर हर महीना लाखों रुपये खर्च करने जा रही है। मुंबई वाले स्टोर का मासिक किराया 42 लाख रुपये, जबकि दिल्ली वाले स्टोर का मासिक किराया 40 लाख रुपये है। ऐसे में कंपनी का किराया भी खास चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications