Apple MacBook Air 15-Inch: दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप, जानें कीमत से लेकर जबरदस्त फीचर्स तक
Apple MacBook Air 15 Inch: यह दुनिया का सबसे पतला 15 इंच लैपटॉप है, जिसका वजन मात्र 3.3 पाउंड लगभग 1.5 kg है। जहां इसकी कीमत जान हैरान रह जाएंगे वहीं फीचर्स जान तुरंत बुकिंग के लिए तैयार हो जाएंगे।

एप्पल (Apple) ने 5 जून को WWDC 2023 में अपने एक नए प्रोडक्ट को लॉन्च कर दिया। कंपनी ने 15 इंच के डिस्पले के साथ एक नया मैकबुक एयर लॉन्च किया जिसे दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप बताया जा रहा है। इसके फीचर्स जान आप खुद को इसे खरीदने से नहीं रोक पाएंगे। इसे पुराने वर्जन से तीन गुना तेज बनाया गया है। मैक प्रो Apple के M2 अल्ट्रा चिप के साथ आएगा।
सबसे पहले जानें इसके फीचर्स
15 इंच के डिस्पले वाली इस मैकबुक की मोटाई 11.5mm है। इसका वजन 1.49 किलो है। इस मैकबुक में 8GB रैम और 256gb स्टोरेज मिलती है। इसे दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप बताया जा रहा है। इसके अलावा M2 प्रोसेसर मैकबुक में मिलेगा। यह मैकबुक 8 Core तक CPU देगा और 2TB तक SSD स्टोरेज, 24 GB यूनिफाइड मेमोरी इस मैकबुक में मिलेगी। वहीं, 1080 पिक्सेल फेसटाइम वेब-कैमरा होगा।
Recommended Video
15 इंच MacBook Air की भारत में कीमत
आप इसे भारत में 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। कंपनी ने छात्रों और टीचर्स के लिए खास ऑफर की भी घोषणा की है। छात्रों को ये डिवाइस 1,24,900 रुपये की कीमत पर मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में Mac Studio का नया वेरिएंट लॉन्च किया है, जो 1999 डॉलर की कीमत पर आएगा।












Click it and Unblock the Notifications