चीन को बड़ा झटका देने की तैयारी में TATA, भारत में बना सकते हैं iPhone, जानें आपको क्या होगा फायदा
चीन को बड़ा झटका देने की तैयारी में TATA, भारत में बना सकते हैं iPhone, जानें आपको क्या होगा फायदा
नई दिल्ली। देश की दिग्गज कंपनी टाटासंस( Tata Sons) भारत में आईफोन( iPhone) बनाने की तैयारी कर रही है। टाटासंस आईफोन का निर्माण भारत में करने के लिए एप्पल इंक (Apple Inc.) के ताइवानी सप्लायर विस्ट्रॉन कॉर्प से संपर्क कर उससे डील करने की तैयारी कर रही है। इस साझेदारी से जहां भारत में आईफोन का निर्माण संभव हो सकेगा तो वहीं एप्पल इंक को भी भारतीय बाजार की बड़ी संभावना मिलेगी। माना जा रहा है कि भारत में जल्द ही टाटा ग्रुप और एप्पल इंक के बीच इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के बीच बड़ी साझेदारी हो सकती है।

इस साझेदारी के बाद टाटा ग्रुप देश की पहली कंपनी बनेगी जो भारत में आईफोन का निर्माण कर सकेगी। यानी अगर टाटा ग्रुप और एप्पल इंक के बीच समझौता होता है तो भारत के लिए जहां बहुत बड़ी उपलब्ध होगी तो वहीं चीन के लिए ये बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। चीन आईफोन बाजार के लिए बड़ा उत्पादक है। इस समझौते के बाद टाटा ग्रुप आईफोन बनाने वाली देश की पहली भारतीय कंपनी बन जाएगी। आईफोन का बाजार भारत में आता है तो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा फायदा होगा।












Click it and Unblock the Notifications