Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Apple ने लॉन्च किया iOS 11, अपने iPhone में ऐसे करें डाउनलोड और पाए Siri का नया वर्जन

एप्पल ने 19 सितंबर को भारत समेत दुनिया भर में अपने ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करते हुए iOS 11 लॉन्च किया। इस अपडेट को 2013 और उसके बाद बने आईफोन, आईपैड, आईपैड टच में डाउनलोड किया जा सकता है। iOS 11 में Siri का नया वर्जन, आईफोन X के लिए एनिमेटेड इमोजी, लाइव फोटोज, कंट्रोल सेंटर जैसे नए फीचर्स शामिल हैं। iOS 11 को आप अपने आईफोन, आईपैड और आईपैड टच में इस तरह डाउनलोड कर सकते हैं..

ऐसे करें डाउनलोड

ऐसे करें डाउनलोड

iOS 11 को डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले एप्पल के सेटिंग ऐप में जाना होगा। सेटिंग ऐप में जनरल पर क्लिक करने पर साफ्टवेयर अपडेट का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही iOS 11 डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा। डाउनलोड होने के बाद आपको iOS 11 की नियमों और शर्तों को स्वीकार करना होगा उसके बाद ये आपके उपकरण में इंस्टाल हो जाएगा। इंस्टाल होने के बाद आपका उपकरण रीस्टार्ट होगा और फिर आप iOS 11 को यूज कर सकते हैं।

ध्यान देने वाली बातें

ध्यान देने वाली बातें

iOS 11 को इंस्टाल करने से पहले आपको अपने उपकरण में मौजूद सभी जरूरी चीजें जैसे- फोटो, मैसेज, डाक्यूमेंट आदि को बैकअप कर लेना चाहिए नहीं तो ये अपडेट के बाद गायब हो जाएंगी। साथ ही आपको iOS 11 को डाउनलोड करने लिए वाई-फाई कनेक्शन की जरूरत पड़ेगी। iOS 11 की साइज हर उपकरण के लिए अलग है, ऐसे में आपको अपने उपकरण में इसे डॉउनलोड करने के लिए पर्याप्त स्पेस खाली करना होगा।

सिर्फ इनमें डाउनलोड होगा iOS 11

सिर्फ इनमें डाउनलोड होगा iOS 11

iOS 11 को एप्पल निर्मित सिर्फ इन उपकरणों में ी डाउनलोड किया जा सकता है-
iPhone 7
iPhone 7 Plus
iPhone 6s
iPhone 6s Plus
iPhone 6
iPhone 6 Plus
iPhone SE
iPhone 5s
12.9-inch iPad Pro (2017)
12.9-inch iPad Pro (2016)
10.5-inch iPad Pro
9.7-inch iPad Pro
iPad Air 2
iPad Air
iPad (2017)
iPad mini 4
iPad mini 3
iPad mini 2
iPod touch 6th generation

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+