क्रेडिट कार्ड को हैक होने से बचाएगा एप

आज के समय में जब क्रेडिट और डेबिट कार्ड जैसे प्लास्टिक मनी के हैक होने के साथ ही इसके दुरुपयोग की बातें काफी आम हैं, यह एप निश्चित तौर पर लोगों को थोड़ा सुकून दे सकती है।
इस एप के लिए किसी भी तरह के एक्सटर्नल हार्डवेयर या फिर किसी तरह के कोई स्पेशल क्रेडिट कार्ड की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है। ऑनडॉट की सीईओ रचना अहलावत ने इस एप के बारे में बताया कि एप को सीधे बैंक और क्रेडिट कार्ड प्रोसेस कंपनियों को बेचा जाएगा जो अपने ग्राहकों को एक विशेष सर्विस के तहत यह एप ऑफर करेंगी।
रचना के मुताबिक ऑन डॉट बैंकों और प्रोसेर्स से प्रति यूजर के हिसाब से लाइसेंसिंग फीस ली जाएगी। वहीं कंपनी के फाउंडर वाडूवूर भारघवन ने बताया कि इस एप को बैंक या फिर प्रोसेसिंग कंपनियों को बेचने का फैसला एक सावधानी के तहत लिया गया फैसला है।
भारघवन ने बताया कि बैंकों को सुविधा के तहत इस एप की पेशकश करनी होगी। ऑनडॉट ने चार बड़ी क्रेडिट कार्ड प्रोसेसिंग कंपनियों के साथ डील साइन की है।












Click it and Unblock the Notifications