चुनाव खत्म होते ही दूध हुआ महंगा, Amul ने बढ़ाए दाम, नई कीमतें 21 मई से लागू
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के खत्म होते ही महंगाई का झटका लगा है। दूध की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। अमूल ने दूध की कीमत में 2 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें 21 मई से लागू हो जाएगी। अमूल (Amul) ने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक 21 मई से अमूल दूध की कीमतें 2 रुपए महंगी हो जाएंगी।

क्यों बढ़ाई गई दूध की कीमत
अमूल के गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के प्रबंध निदेशक आर एस सोधी के मुताबिक अप्रैल से लेकर के जुलाई तक दूध का उत्पादन में कमी आती है। वहीं पशुओं के चारे की कीमतों में इजाफा हुआ है। कंपनी ने हाल में किसानों के लिए भी बड़ा फैसला लेते हुए दूध का खरीद मूल्य 10 रुपए तक बढ़ाया था। जिसका लाभ अमूल डेयरी से जुड़े 1,200 दूध एसोसिएशनों के सात लाख पशुपालकों को मिला।
RS Sodhi, Managing Director of GCMMF ltd (AMUL): AMUL increases price of milk by Rs 2. The prices will come into effect from tomorrow. pic.twitter.com/SFdZjWqL1W
— ANI (@ANI) May 20, 2019












Click it and Unblock the Notifications