अंबानी फैमिली एशिया में सबसे अमीर, संपत्ति जानकर पैरों से खिसक जाएगी जमीन
नई दिल्ली। रिलायंस ग्रुप के प्रमुख मुकेश अंबानी का परिवार एशिया का सबसे अमीर परिवार बन गया है। अबानी परिवार की संपत्ति में 1241 अरब रुपए की बढ़ोतरी हुई है। फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक अंबानी परिवार की संपत्ति 19 अरब डॉलर से बढ़कर 44.8 करोड़ डॉलर हो गई है जो एशिया में सबसे अधिक है। अंबानी की संपत्ति को अगर भारतीय करेंसी में बताएं तो उनकी प्रॉपर्टी 1241 अरब रुपए से बढ़कर 2926 अरब रुपए हो गई है। अंबानी परिवार की संपत्ति में इस इजाफे में रिलायंस जियो का बड़ा हाथ माना जा रहा है।

अंबानी परिवार के बाद दक्षिण कोरिया के सैमसंग कंपनी का नबंर आता है। इस कंपनी के मालिक ली परिवार की संपत्ति संपत्ति 11.2 अरब डॉलर से बढ़कर 40.8 अरब डॉलर हो गई है। इस संपत्ति में इजाफे के पीछे की मुख्य वजह सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में आई उछाल है। एक साल के भीतर सैमसंग के शेयरों में 75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
वहीं इस लिस्ट तीसरा नंबर हांगकांग का कॉक परिवार का है, जिनकी संपत्ति करीब 40.4 अरब डॉलर है। वहीं चौथा स्थान थाईलैंड के चारोएन पोक्पहैंड ग्रुप के मालिक चिआरावैनांट परिवार का है, जिनकी संपत्ति करीब 36.6 अरब डॉलर है। आपको बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी फोर्ब्स मैगजीन ने एशिया के 50 अमीर परिवारों की सूची बनाई है। इस सूची के जारी होने के बाद भारत के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी आई कि अंबानी एशिया के सबसे अमीर परिवार बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications