MIS Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करके मिल सकता है अच्छा मुनाफा
MIS Scheme: हर कोई अलग-अलग स्कीम में निवेश करके सुरक्षित रिटर्न की तलाश करता रहता है, जिससे कि उनकी आर्थिक स्थिति भविष्य में बेहतर हो सके। ऐसे में अगर आप भी इस तरह के विकल्प की तलाश कर रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस में निवेश की एक बेहतरीन योजना हम आपके लिए लेकर आए हैं।
इस योजना की अच्छी बात यह है कि यह पूरी तरह से सुरक्षित स्कीम है और इसमे किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं है। आप भी पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करके अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं। इस स्कीम में आप हर महीने पैसा निवेश के तौर पर डाल सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस में अलग-अलग तरह की कई सेविंग स्कीम हैं। लेकिन आज हम आपके लिए पोस्ट ऑफिस की नेशनल मंथली सेविंग स्कीम यानि MIS लेकर आए हैं। इस स्कीम में आप 1000 रुपए से भी खाता खुलवा सकते हैं। इस अकाउंट मे आप अधिकतम 9 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं जबकि ज्वाइंट अकाउंट में 15 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं।
इस योजना के तहत पोस्ट ऑफिस आपको 7.4 फीसदी तक तक का ब्याज मिल सकता है। इस सेविंग अकाउंट को खुलवाने के बाद एक महीना पूरा होने पर आपको हर महीने ब्याज का फायदा मिलना शुरू हो जाता है। इस योजना के तहत आपको 5 साल के लिए लॉकइन पीरियड में रहना होता है। हालांकि इसे 5-5 साल की अवधि के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है।
इस स्कीम के तहत अगर आपको अपना अकाउंट पांच साल से पहले भी बंद करना पड़ता है तो आप इसे बंद कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको 2 फीसदी का नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आप एक साल के बाद इस स्कीम को बंद करना चाहते हैं तो आपकी जमा राशि में से 2 फीसदी कट जाएगी और बाकी की राशि आपको मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications