IRCTC अपडेट: रेलवे ने कैंसिल की मुंबई-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस की कई ट्रिप्स, बताई ये वजह
IRCTC अपडेट: रेलवे ने कैंसिल की मुंबई-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस की कई ट्रिप्स, बताई ये वजह
नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन में कोरोना महामारी के मामले एक बार फिर से तेजी से फैलने लगे हैं। कोरोना संक्रमण की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम होने लगी है। दरअसल रेलवे ने त्योहारी सीजन को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी, लेकिन एक बार फिर से ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में भारी कटौती होने लगी है। यात्रियों की घटती संख्या को देखते हुए एक बार फिर से रेलवे ने यात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कई ट्रेनों की कुछ ट्रिप्स कैंसिल कर दिए हैं।

Recommended Video
रेलवे ने कम ऑक्यूपेंसी के कारण मुंबई सेंट्रल और अहमदाबाद के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया है। IRCTC की तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) की ट्रेन संख्या 82901 और 80902 के कुछ ट्रिप्स को कैंसिल कर दिया गया है। यात्रियों की कम संख्या के कारण मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।
रेलवे ने 17 अक्टूबर 2020 से एक बार फिर तेजस एक्सप्रेस को चलाना शुरू किया है। रेलवे की ओ से साझा की गई जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रले के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को हर मंगलवार के लिए कैंसिल कर दिया गया है । इसके अलावा रेलवे ने कई और ट्रेनों को कैंसिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications