वैभव सूर्यवंशी ने जोफ्रा आर्चर की कर डाली कुटाई, डेब्यू मैच में सचिन के रिकॉर्ड से 1 रन रह गए पीछे
Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में दूसरे टी20 मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया। टीम इंडिया की ओर से इंटरनेशनल डेब्यू करते ही उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया और भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। क्रिकेट जगत की नजरें इस युवा बल्लेबाज पर थीं और उन्होंने मैदान पर उतरते ही अपने आत्मविश्वास से सबका दिल जीत लिया।
मैच शुरू होने से पहले वैभव को तिलक वर्मा द्वारा डेब्यू कैप सौंपी गई और जैसे ही वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे, फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया। सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने कम समय क्रीज पर रहने के बावजूद गेंदबाजों में खौफ पैदा कर दिया।

आर्चर को दिखा दिए तीखे तेवर
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बेखौफ अंदाज दिखाया। राजस्थान रॉयल्स में अपने साथी खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर को वैभव सूर्यवंशी ने आड़े हाथों ले लिया, तीसरे ओवर में आते ही पहली गेंद पर उन्होंने स्क्वेयर और फाइन लेग के बीच से छक्का जड़कर दुनिया को हैरान कर दिया। आर्चर के खिलाफ इंटरनेशनल गेंद में वह पहली बार सामने थे और रौद्र रूप दिखाते हुए तहलका मचा दिया।
सूर्यवंशी यहीं नहीं रुके और जोश टंग को भी निशाना बनाते हुए लॉन्ग ऑन और मिडविकेट के बीच से एक छक्का जमा दिया। सूर्यवंशी ने दर्शा दिया कि वह किसी डेब्यू मैच का दबाव लेकर नहीं खेलने वाले हैं। उनकी तूफानी बैटिंग ने इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक में डर पैदा कर दिया, इसके बाद ब्रूक ने गेंदबाजी बदल दी।
ब्रूक को कर दिया स्पिन लाने पर मजबूर
ब्रूक ने पावरप्ले में ही तेज गेंदबाजों को हटाते हुए स्पिन आक्रमण पर आने का फैसला लिया और विल जैक्स को लाए, सूर्यवंशी इस जाल मस फंस गए। स्टेप आउट कर वह छक्का जड़ने के लिए आगे आए और 10 गेंदों में 14 गेंदों पर आउट हो गए, उनको बटलर ने स्टंपिंग कर दिया।
𝘼𝙖𝙩𝙚 𝙝𝙞 𝙠𝙖𝙖𝙢 𝙨𝙝𝙪𝙧𝙪 𝙠𝙖𝙧 𝙙𝙞𝙮𝙚... 😅
Just the beginning, #VaibhavSooryavanshi smashes his FIRST INTERNATIONAL SIX FOR INDIA! 🙌#ENGvIND 2nd T20I 👉 Streaming LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/5Qa9iPRJ0x
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 4, 2026
सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
15 की उम्र में डेब्यू कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट के भगवान का कीर्तिमान रनों के मामले में नहीं तोड़ पाए। महज एक रन से पीछे रहकर वह वापस चले गए। सचिन ने टेस्ट में डेब्यू कर अपनी पहली पारी में 15 रन बनाए थे, वैभव 14 रन पर आउट हो गए, इस तरह वह एक बड़ा कीर्तिमान बनाने से पीछे रह गए।













Click it and Unblock the Notifications