वैभव सूर्यवंशी नहीं सबसे युवा डेब्यूटेंट, कौन है वह पाकिस्तानी जिसने 14 साल में खेला पहला इंटरनेशनल गेम?
Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में जब 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर कदम रखा, तो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। बिहार के समस्तीपुर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचने वाले इस युवा बल्लेबाज ने डेब्यू के साथ ही सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया और भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। उनकी इस उपलब्धि से पूरे देश में उत्साह की लहर दौड़ गई।
हालांकि वैभव सूर्यवंशी की यह उपलब्धि जितनी बड़ी है, उतनी ही दिलचस्प एक और सच्चाई भी है। भारत का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बावजूद वह विश्व क्रिकेट के सबसे युवा इंटरनेशनल डेब्यूटेंट नहीं बन सके। यह रिकॉर्ड आज भी पाकिस्तान के एक क्रिकेटर के नाम दर्ज है, जिसने महज 14 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखकर इतिहास रचा था।

कौन है यह पाकिस्तानी खिलाड़ी?
विश्व क्रिकेट में सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन रज़ा के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 14 साल और 227 दिन थी। इसके कुछ ही दिनों बाद उन्होंने वनडे क्रिकेट में भी पदार्पण कर सबसे कम उम्र में दोनों प्रारूपों में खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया।
वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया। इस तरह वह दुनिया के सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए, लेकिन हसन रज़ा का रिकॉर्ड अब भी बरकरार है।
डेब्यू मैच में सूर्यवंशी ने दिखाया आक्रामक रुख
पहले ही मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला ज्यादा नहीं चल पाया लेकिन धमाल मचाने में वह पीछे नहीं रहे। उन्होंने तूफानी अंदाज में खेलते हुए तहलका मचा दिया और आर्चर का पहली बार सामना करते हुए छक्का जमा दिया। 10 गेंदों में 14 रन की छोटी पारी में उनके दो छक्के थे। टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में छक्का जड़ने के मामले में सूर्यवंशी टॉप पर आ गए।













Click it and Unblock the Notifications