India vs England: जीता हुआ मैच हारी टीम इंडिया, रवि बिश्नोई ने कर दिया बर्बाद

India vs England: मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में आज टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू किया। वह पल मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। टॉस जीतकर भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 190 का स्कोर खड़ा किया।

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। सूर्यवंशी 2 छक्कों की मदद से 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक शर्मा की धाकड़ फॉर्म आज भी जारी रही, वह 24 गेंदों का सामना करते हुए 43 रन बना आउट हुए।

India vs England

ईशान किशन की शानदार बैटिंग

उधर ईशान किशन ने क्रीज पर टिककर बैटिंग करते हुए रनों की रफ्तार जारी रखी, दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर ने भी गदर काटने का काम किया और 22 गेंदों में 37 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। शिवम दुबे का बल्ला आज खामोश रहा, वह 5 रन बना पाए।

ईशान किशन फिफ्टी के करीब जाकर आउट हो गए, उन्होंने 40 गेंदों का सामना करते हुए 49 रनों की पारी खेली। तिलक वर्मा ने अंतिम ओवर में जोफ्रा आर्चर को दो छक्के और एक चौका जड़ते हुए 11 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाकार टीम का स्कोर 7 विकेट पर 190 तक पहुंचा दिया। इंग्लैंड के लिए सैम करन ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किए।

इंग्लैंड की खराब शुरुआत

जवाबी पारी में खेलते हुए इंग्लैंड ने पावरप्ले में फिल सॉल्ट के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया, वह खाता खोले बिना चले गए। उनके बाद जोस बटलर बिना खाता खोले आउट हुए और बाद में तीसरा झटका हैरी ब्रूक के रूप में लगा, जो 15 गेंदों में 39 रन बना आउट हुए, इस तरह स्कोर 51/3 हो गया।

रवि बिश्नोई की खराब गेंदबाजी

इसके बाद टॉम बेंटन और जैकब बेथल के बीच एक अहम अर्धशतकीय भागीदारी हुई और स्कोर 100 पार चला गया। इस बीच बेंटन 39 रन बना आउट हो गए। यहां से एक और विकेट गिर गया। मैच भारत की पकड़ में आ गया था मगर 17वें ओवर में रवि बिश्नोई ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। बिश्नोई को बेथल ने 29 रन जड़कर मैच इंग्लैंड के पक्ष में कर दिया, इसमें दो नो बॉल की फ्री हिट थी। इंग्लैंड ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बना मैच जीत लिया, बेथल ने 46 गेंदों में 76 रन बनाएउनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के आए। आर्चर ने नाबाद 10 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+