399 रुपये का प्लान: Airtel से 10GB ज्यादा डाटा दे रहा है Vodafone

नई दिल्ली। एयरटेल और वोडाफोन के बीच एक फिर से डाटा वॉर शुरू हो चुकी है। एयरटेल ने हाल ही में अपने पोस्टपेड प्लान में बदलाव करते यूजर्स को दोगुना डाटा देने का एलान किया था। लेकिन अब वोडाफोन ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए 399 रुपये के प्लान में बदलाव करते हुए 30GB डाटा देने का ऐलान किया है।

एयरटेल का पोस्टपेड प्लान

एयरटेल का पोस्टपेड प्लान

एयरटेल ने अपने मायइनफिनिटी पोस्पेड प्लान में बदलाव करते हुए यूजर्स को 399 रुपये में 20 GB, 499 रुपये में 40GB और 799 रुपये में 60GB डाटा देने का एलान किया है। साथ ही इन प्लान में लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ रोमिंग कॉलिंग भी अनलिमिटेड फ्री है।

वोडाफोन का नया प्लान

वोडाफोन का नया प्लान

एयरटेल के पोस्टपेड प्लान से मिलती हुई चुनौतियों को देखते हुए वोडाफोन ने भी अपने 399 रुपये के वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान में बदलाव करते हुए कुठ सलेक्टेड यूजर्स को 30GB डाटा देने का ऐलान किया है। जो कि एयरटेल के 399 रुपये वाले प्लान से 10GB डाटा है। बता दें कि वोडाफोन और एयरटेल दोनों के ही प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

अन्य यूजर्स को 20GB डाटा

अन्य यूजर्स को 20GB डाटा

बता दें कि वोडाफोन का ये प्लान कुछ सलेक्टेड यूजर्स के लिए ही है। अन्य यूजर्स को 399 रुपये के इस प्लान में 20GB डाटा ही मिलेगा। वोडाफोन के इस प्लान में यूजर्स को 4,000 रुपये तक की मुफ्त मूवी देखने को मिलेंगी। वहीं 3,500 से ज़्यादा ई-मैगज़ीन के लिए मैग्ज़टर सब्सक्रिप्शन का भी ऑफर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+