आज से आप कहीं भी जायें नहीं बदलेगा मोबाइल नंबर, पोर्टेबिलिटी लागू
नई दिल्ली। अब आज से आप देश के किसी भी कोने जाइये आपको मोबाइल नंबर चेंज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आज से पूरे देश में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) लांच हो गई है।
आईये जानते हैं इसके फायदे..
- आज से मोबाइल उपभोक्ता देशभर में कहीं भी जाने पर अपने नंबर को बरकरार रख पाएंगे।
- दूरसंचार कंपनिया भारती एयरटेल, वोडाफोन इंडिया, रिलायंस कम्युनिकेशंस, आईडिया सेल्युलर और एमटीएस इंडिया ने आज से एमएनपी लागू कर दी है।
- अब किसी भी राज्य में स्थांतरित होने पर आपको मोबाइल नंबर चेंज नहीं करना पड़ेगा।
- लेकिन जम्मू एवं कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर जाने वाले ग्राहक सुरक्षा कारणों से ऐसा नहीं कर पाएंगे।
- ग्राहक अपने प्रीपेड बायलेंस को हस्तांतरित कर पाएंगे और पोस्टपेड अनबिल्ड/बिल्ड राशि को कैरी फॉरवर्ड कर पाएंगे।













Click it and Unblock the Notifications