अगर मोहब्बत सिरदर्द बन गई है तो डाउनलोड कीजिये Binder App
नई दिल्ली। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड से बहुत ज्यादा परेशान हैं और अपने रिलेशन को खत्म करना चाहते हैं लेकिन रिश्ता तोड़ नहीं पा रहे हैं तो अब आपकी मुश्किल आसान हो जायेगी क्योंकि अब मार्केट में ऐसा एप आ रहा है जो आपको आसानी से अनचाहे रिश्ते से अलग कर देगा।
इस एप का नाम है Binder App, जो कि आपके लिए वो सब लिख देगा जिससे सीधे तौर आपका रिलेशन खत्म हो जायेगा और जो बाते आप चाहकर भी लिख नहीं पा रहे हैं। इस एप को बनाने वालों ने दावा किया है कि मात्र 37 सेकंड मे आपका ब्रेक अप हो जायेगा। यह मोबाइल फोन एप बहुत जल्द ही प्ले स्टोर पर उपलब्ध हो रहा है।
बताया जा रहा है कि पहले एप आपसे प्रेमी या प्रेमिका के बारे में कुछ जानकारियां मांगेगा, उसके बाद वो एक वीडियो बनायेगा जिसमें आडियों के जरिए वो बातें होंगी जो सीधे तौर पर आपका ब्रेक आप करवा देगी।













Click it and Unblock the Notifications