खुशखबरी: इस स्मार्टफोन की खरीद पर एयरटेल दे रहा है 1500 रुपए का कैशबैक
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल आपके लिए अच्छी खबर लेकर आया है। एयरटेल ने 1500 रुपए के कैशबैक दे ने का ऐलान किया है। ये कैशबैक आपको आईटेल स्मार्टफोन की खरीद पर मिलेगा। कंपनी ने आईटेल 4जी स्मार्टफोन की खरीद पर 1500 रुपए के कैशबैक देने का फैसला किया है।

एयरटेल का ऑफर
एयरटेल ने आईटेल 4G स्मार्टफोन की खरीद पर कैशबैक ऑफर पेश किया है, लेकिन ये ऑफर सिर्फ दो मॉडल पर है। अगर आप आईटेल का आईटेल ए40 और आईटेल ए1 स्मार्टफोन खरीदते हैं तो आपको इन स्मार्टफोन की खरीद पर एयरटेल का 1500 रुपए का कैशबैक मिलेगा। ये कैशबैक आपको तीन सालों में मिलेगा।

कितनी है फोन की कीमत?
आपको हम इस स्मार्टफोन की कीमत बताते हैं। आईटेल के इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो आईटेल ए40 की कीमत 4599 और आईटेल ए1 स्मार्टफोन की कीमत 4699 रुपए है। इन फोन की खरीद पर एयरटेल यूजर्स को 3 सीलों के भीतर 1500 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

फोन के साथ रिचार्ज प्लान भी
इस आईटेल फोन की खरीद पर आपको न केवल कैशबैक मिल रहा है ब्ल कि इस फोन के साथ आपको रिचार्ज प्लान भी मिल रहा है। आईटेल के इन मॉडलों की खरीद पर आपको एयरटेल का 169 रुपए का रिचार्ज पैक भी मिलेगा, जिसमें आपको रोजाना 500 एमबी डाटा मिलेगा।

डिजिटल क्रांति लाने के लिए लिया फैसला
एयरटेल के मुताबिक उन्होंने भारत में डिजिटल क्रांति लाने के लिए आईटेल के साथ साझेदारी कर ये ऑफर पेश किया है। धीरे-धीरे इसका विस्तार किया जाएगा। एयरटेल के मुताबिक वो चाहता है कि भारत के हर नागरिक के हाथों में 4जी स्मार्टफोन हो।












Click it and Unblock the Notifications