एयरटेल पेमेंट बैंक में नए सेविंग अकाउंट खुलवाने पर मिल रहा टॉक टाइम का ऑफर

एयरटेल कंपनी की ओर से बताया गया है कि ये फायदा केवल पहली बार पैसा जमा कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा।

नई दिल्ली। भारती एयरटेल ने हाल ही में एयरटेल पेमेंट बैंक की शुरूआत की है। इसमें ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को लुभाने के लिए भारती एयरटेल खास ऑफर लेकर आया है।

airtel

एयरटेल पेमेंट बैंक को बढ़ावा देने की कवायद

एयरटेल पेमेंट बैंक को बढ़ावा देने के लिए और नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी ने खास प्लान शुरू किया है। इसके तहत अगर आप पेमेंट बैंक में बचत खाता खुलवाते हैं तो आपको फ्री टॉकटाइम मिलेगा।

इस प्लान के तहत आप एयरटेल पेमेंट बैंक के सेविंग अकाउंट में जितने रुपये ग्राहक की ओर से डिपॉजिट किया जाएगा उतने का फ्री टॉकटाइम आपके एयरटेल नंबर पर आ जाएगा।

एयरटेल कंपनी की ओर से बताया गया है कि ये फायदा केवल पहली बार पैसा जमा कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा। यानी पेमेंट बैंक में पहली बार आप जितना कैश जमा करेंगे उतने का टॉकटाइम आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

राजस्थान में शुरू हुआ है एयरटेल पेमेंट बैंक

कंपनी के इस प्लान के तहत अगर कोई ग्राहक 1000 रुपये अपने अकाउंट जमा कराते हैं तो उन्हें 1000 का फ्री टॉकटाइम उनके मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।

एयरटेल पेमेंट बैंक के सीईओ शशि अरोड़ा के मुताबिक हम हर भारतीय के लिए टेलीकॉम सिस्टम को बैंकिंग सिस्टम के साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि राजस्थान में हम इसे तेजी से आगे बढ़ाएं।

उनका कहना है कि हमारे इस कदम से नगद पेमेंट की जगह डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि 23 नवंबर को एयरटेल पेमेंट बैंक ने राजस्थान में बैंकिंग सर्विस की शुरूआत की थी। ये देश का पहला पेमेंट बैंक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+