100 फीसदी कैशबैक प्लान के बाद एयरटेल लेकर आया 144 रुपए का प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ बहुत कुछ....

नई दिल्ली। देश की अग्रणी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने हाल ही में अपने खास कस्टमर्स के लिए 100 फीसदी कैशबैक का प्लान लॉन्च किया था। अब कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में एयरटेल के कस्टमर्स को न केवल अनलिमिटेड टॉकटाइम बल्कि 2जीबी डेटा भी मिल रहा है। ये प्लान जियो के 149 रुपए प्लान को कड़ी टक्कर दे रहा है। आइए आपको एयरटेल के इस खास प्लान के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताते हैं, जिसकी मदद से इसके चुनाव में आपको आसानी होगी....

 एयरटेल का नया प्लान

एयरटेल का नया प्लान

एयरटेल ने हाल ही में FRC144 लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को एयरटेल टू एयरटेल कॉलिंग के साथ-साथ 2जीबी डेटा मिल रहा है। इस प्लान के तहत यूजर्स को रोजाना 250 मिनट और हफ्ते में 1000 मिनट मिलेंगे।

 28 दिनों की वैलिडिटी

28 दिनों की वैलिडिटी

इस प्लान के तहत आपको 2GB 4G डेटा भी मिल रहा है। लेकिन 2जीबी डेटा केवल एयरटेल 4जी स्मार्टफोन कस्टमर्स को मिलेगा। बाकी हैंडसेट यूजर्स को केवल 1GB डेटा ही मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। आपको बता दें कि एयरटेल ने अपने इस प्लान में टॉक टाइम और डेटा तो दिया है, लेकिन कोई फ्री एसएमएस नहीं दी है।

 नए ग्राहकों के लिए प्लान

नए ग्राहकों के लिए प्लान

एयरटेल का ये नया 144 रुपए वाला प्लान नए ग्राहकों के लिए होगा। एक और खास बात की इस प्लान की कीमत सर्किल के हिसाब से बदल सकती है। इस प्लान के तहत अगर आप टॉक टाइम की लिमिट को क्रॉस कर लेते हैं तो आपको प्रति मिनट 10 पैसे लेने होंगे।

 100 प्रतिशत कैशबैक ऑफर

100 प्रतिशत कैशबैक ऑफर


एयरटेल ने हाल ही में 100 फीसदी कैशबैक के साथ नया प्लान लॉन्च किया। जिसके तहत 349 रुपए के रिचार्ज पर कस्टमर्स को 100 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। ये कैशबैक 7 किस्तों में वापस किया जाएगा। ये प्लान केवल उन यूजर्स के लिए है जिसके एयरटेल माई एप पर इस प्लान से संबंधित संदेश आएंगे। 349 रुपए वाले प्लान में 28 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+