रिलायंस जियो जितने फायदे दे रहा है एयरटेल का ये खास प्लान

नई दिल्ली। भारती एयरटेल की तरफ से रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए कई सारे नए प्लान शुरू किए गए हैं। ये प्लान 8 रुपए से लेकर 399 रुपए तक हैं। आइए जानते हैं एयरटेल के प्लांस की खासियत। कैसे दे रहे हैं ये जियो को टक्कर।

399 रुपए का प्लान

399 रुपए का प्लान

एयरटेल का यह प्लान जियो को सीधी टक्कर देगा। दरअसल, जियो ने 399 का धन धना धन ऑफर शुरू किया हुआ है, जिसके तहत वह 84 दिनों तक रोजाना 1 जीबी 4जी इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉल ऑफर कर रहा है। जियो के इसी प्लान को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने इन्हीं फायदों के साथ इसी कीमत यानी 399 रुपए में ही यह प्लान शुरू किया है। हालांकि, यह सिर्फ चुनिंदा ग्राहकों के लिए है। ऐसे में आपको रिचार्ज करने से पहले ग्राहक सेवा अधिकारी से पूछना होगा कि क्या आपके नंबर पर 399 वाला प्लान है या नहीं?

ये प्लान भी हैं खास

ये प्लान भी हैं खास

399 के अलावा एयरटेल में और भी कई प्लान निकाले हैं। सबके अलग-अलग फायदे हैं।

349 रुपए का प्लान- इसके तहत 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल और रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा।

199 रुपए का प्लान- इसमें आपको अनलिमिटेड लोकल कॉल्स और 1 जीबी डेटा मिलेगा। इसकी वैधता 28 दिनों की है।

149 रुपए का प्लान- इसके तहत 28 दिनों तक एयरटेल से एयरटेल पर अनलिमिटेड कॉल और 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा।

ये हैं 100 रुपए से कम के प्लान

ये हैं 100 रुपए से कम के प्लान

60 रुपए का प्लान- इसमें आपको 58 रुपए का टॉकटाइम मिलेगा, जिसकी वैधता अनलिमिटेड होगी।

40 रुपए का प्लान- इसमें 35 रुपए का टॉकटाइम अनलिमिटेड वैधता के साथ मिलेगा।

8 रुपए का प्लान- इस प्लान से रिचार्ज करना के बाद 56 दिनों तक आपकी लोकल और एसटीडी मोबाइल कॉल्स 30 पैसे प्रति मिनट की हो जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+