रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल लाया ये खास ऑफर, हर रोज मिलेगा 1.5 जीबी का इंटरनेट डेटा
नई दिल्ली। एयरटेल की तरफ से ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लॉन्च किया गया है। इस ऑफर के तहत कंपनी अपने प्री-पेड ग्राहकों के लिए नया प्लान लाई है। इस प्लान के तहत आपको रोजाना 1.5 जीबी इंटनरेट डेटा मिलेगा। इतना ही नहीं, इसके साथ-साथ आपको अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। यूजर को 3000 टेक्स्ट मैसेज भी मिलेंगे। एयरटेल का ये प्लान रिलायंस जियो के प्लान को सीधी टक्कर देगा। कंपनी इन दिनों रिलायंस जियो की वजह से काफी तगड़ा कॉम्पटीशन झेल रही है। यही कारण है कि एयरटेल ने रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए यह प्लान निकाला है।

एयरटेल के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। कंपनी का यह ऑफर 349 रुपए का है। भले ही कंपनी आपको अनलिमिटेड कॉल कहकर प्लान दे रही है, लेकिन यह भी साफ किया है कि इनकी रोजाना की एक सीमा होगी। एक दिन में आप अधिकतम 250 मिनट बात करते हैं या फिर सप्ताह भर में अधिकतम 1000 मिनट बात कर सकते हैं।
अगर आप इस सीमा से अधिक बात करते हैं तो आपको अतिरिक्त शुल्क देना होगा। आपको एयरटेल से एयरटेल पर बात करने के लिए 10 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से चुकाने होंगे और अन्य किसी नेटवर्क पर कॉल करने पर 30 पैसे प्रति मिनट का शुल्क लगेगा। इस ऑफर का फायदा एयरटेल की एप्लिकेशन के जरिए उठाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications