एयरटेल ने लॉन्च किया देश का पहला पेमेंट बैंक, मिलेगा 7.25 फीसदी का ब्याज
एयरटेल पेमेंट बैंक में सेविंग अकाउंट खुलवाने पर 7.25 फीसदी के ब्याज की सुविधा दी गई है। कमर्शियल बैंकों में 4 से 6 फीसदी के बीच ब्याज दिए जाते हैं।
मुंबई। टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल से जुड़े एयरटेल पेमेंट्स बैंक लिमिटेड ने अपना पहले पेमेंट बैंक शुरू किया है। राजस्थान में कंपनी ने देश के पहले पेमेंट बैंक की शुरूआत की है।

राजस्थान में शुरू हुआ एयरटेल पेमेंट बैंक
एयरटेल पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के इस पेमेंट बैंक की प्रायोगिक शुरूआत राजस्थान में हुई है। अभी ये बेहद सीमित स्तर पर है।
हालांकि इस पेमेंट बैंक में सेविंग अकाउंट खुलवाने पर 7.25 फीसदी के ब्याज की सुविधा दी गई है। कमर्शियल बैंकों में 4 से 6 फीसदी के बीच ब्याज दिए जाते हैं, ऐसे में पेमेंट बैंक में 7.25 फीसदी का ब्याज कहीं ज्यादा है।
फिलहाल 10 हजार एयरटेल आउटलेट में बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराई जाने की उम्मीद है। एयरटेल पेमेंट बैंक की योजना इस साल के आखिर तक अपने कारोबारी नेटवर्क को राजस्थान में एक लाख शाखाओं तक ले जाने का है।
मोबाइल नंबर ही होगा बैंक का अकाउंट नंबर
एयरटेल पेमेंट बैंक में ग्राहकों को अकाउंट खुलवाना बेहद आसान है। उन्हें दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है बस आधार कार्ड के जरिए ई-केवाईसी हासिल किया जा सकता है।
कंपनी ने बताया कि ग्राहकों को अलग से कोई बैंक अकाउंट नंबर नहीं दिया जाएगा। उनका एयरटेल मोबाइल नंबर ही उनका बैंक अकाउंट नंबर होगा। अपने एयरटेल प्रीपेड नंबर के जरिए वो आसानी से इस ट्रांसफर कर सकते हैं।
कंपनी ने बताया कि अभी फिलहाल एयरटेल पेमेंट बैंक कोई डेबिट कार्ट इश्यू नहीं कर रही है। बैंक को पहला फाइनल लाइसेंस आरबीआई की ओर से अप्रैल में दिया गया।
बैंक में कैश जमा करने और निकालने की सुविधा
एयरटेल के रिटेल आउटलेट में बैंकिंग प्वाइंट्स के तहत कार्यवाई होगी। यहां अकाउंट खुलवाने की सुविधा, कैश जमा करने की सुविधा और निकालने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
हालांकि पेमेंट बैंक में अभी ऋण देने की सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है। हालांकि लोन की सुविधा दी गई है लेकिन वो भी बोर्ड से मंजूरी के बाद। रिटेल बैंक फिलहाल एक लाख रुपये तक कैश जमा कर सकते हैं।











Click it and Unblock the Notifications