Jio से चक्कर में Airtel ने बदला अपना प्लान, 249 रुपए में 56GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने टेलिकॉम सेक्टर में चल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच एक बार फिर से ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश की है। एयरटेल ने जियो, आइडिया, वोडाफोन जैसी टेलिकॉम कंपनियों से टक्कर लेने के लिए अपने प्लान को एक बार फिर से रिवाइज किया है। एयरटेल ने अपने पुराने प्लान को रिवाइज कर लोगों को अपनी ओर खींचने की कोशिश की है। एयरटेल ने न केवल 249 रुपए का नया प्लान लॉन्च किया है बल्कि अपने 349 रुपए के प्लान में बदलाव भी किया है।

 एयरटेल ने पेश किया नया प्लान

एयरटेल ने पेश किया नया प्लान

एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया प्लान पेश किया है। एयरटेल ने 249 रुपए वाला नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रहा है। इतना ही नहीं इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों तक रोजाना 2 जीबी 3G/4G डेटा मिल रहा है। वहीं रोजाना 100 एसएमएस की भी सुविधा मिल रही है।

 प्लान में किया बदलाव

प्लान में किया बदलाव

नए प्लान को पेश करने के साथ-साथ एयरटेल ने पुराने प्लान को रिवाइज भी किया है। एयरटेल ने 349 रुपए वाले प्लान में बदलाव करते हुए अब इसके तहत रोजाना 3जीबी डेटा देने की बात कही है। एयरटेल के इस प्लान में अब यूजर्स को 28 दिनों तक रोजाना 3GB डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ-साथ रोजाना 100 एसएमएस की भी सुविधा भी मिल रही है।

 जियो से सीधी टक्कर

जियो से सीधी टक्कर

एयरटेल को रिलायंस जियो से सीधी टक्कर मिल रही है, जिसकी वजह से एयरटेल ने अपने प्लान को अपग्रेड किया है। जियो के 299 रुपए के प्लान के टक्कर में ही एयरटेल ने 249 का प्लान पेश किया है। जियो के 299 के प्लान में यूजर्स को 84 जीबी 4G डेटा 28 दिनों के लिए मिलती है, जबकि एयरटेल के 249 के प्लान में यूजर्स को 287 दिनों तक 56 जीबी डेटा मिलती है। भले ही जियो डेटा में एयरटेल को मात दे रहा हो, लेकिन जियो का प्लान भी एयरटेल से महंगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+