जियो के बाद अब एयरटेल ने दिया 90 दिनों तक फ्री डेटा ऑफर, पूरी करनी होगी एक शर्त
नई दिल्ली। रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने 90 दिनों के लिए फ्री डेटा का ऑफर निकाला है। यह ऑफर फिलहाल सिर्फ 4जी ग्राहकों के लिए है। इस ऑफर के तहत आपके 1494 रुपए एक बार में चुकाने होंगे और 90 दिनों तक फ्री डेटा का लुत्फ उठा सकते हैं।

देश की सबसे बड़ी कंपनी एयरटेल ने कहा है कि एयरटेल के मौजूदा ग्राहकों के लिए यह ऑफर 1495 रुपए का है, जबकि नए ग्राहक इस ऑफर को 1494 रुपए के पहले रिचार्ज पर पा सकते हैं।
भारत में भारती एयरटेल के ऑपरेशन के डायरेक्टर अजय पुरी ने कहा कि 4जी मोबाइल वाले ग्राहक अधिक डेटा इस्तेमाल करते हैं, इसलिए फिलहाल यह ऑफर सिर्फ 4जी ग्राहकों के लिए शुरू किया गया है।
कंपनी के अनुसार इस ऑफर को लेने के बाद ग्राहकों को डेटा खत्म होने की चिंता से मुक्ति मिल जाएगी। अभी इसकी शुरुआत दिल्ली में की जा चुकी है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में इसे देश भर के सभी सर्कल में शुरू करने की योजना है।












Click it and Unblock the Notifications