Bharti Airtel ने दान किए 7000 करोड़ रुपए, इससे खुलेगी यूनिवर्सिटी
देश की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी भारती एयरटेल के मालिकों ने 7 हजार करोड़ रुपए यानी कुल संपत्ति का 10 फीसदी दान कर दिया है। भारती एयरटेल के मालिक तीन मित्तल भाई हैं।

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी भारती एयरटेल के मालिकों ने 7 हजार करोड़ रुपए यानी कुल संपत्ति का 10 फीसदी दान कर दिया है। भारती एयरटेल के मालिक तीन मित्तल भाई हैं। ये भाई सुनील मित्तल, राजन और राकेश भारती हैं। सुनील मित्तल भारती एयरटेल के चैयरमैन हैं। सुनील मित्तल ने कहा कि अब 60 साल की उम्र में दान करने का यह फैसला बिल्कुल सही है। इन पैसों से एक विश्वविद्यालय खोला जाएगा, जो उत्तर भारत में खुलेगा। इस विश्वविद्यालय में सिर्फ उन्हीं स्टूडेंट का एडमिशन होगा, जो योग्य होंगे। इस यूनिवर्सटी को खोलने के लिए कई बड़ी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स से बात भी हुई है और सभी के साथ सलाह-मशवरा करने के बाद ही यूनिवर्सिटी खोलना का फैसला किया गया है।
कंपनी ने यह पैसे भारती ग्रुप के भारती फाउंडेशन के कामों में उसकी मदद करने के लिए दान किए हैं, जिससे यूनिवर्सिटी खुलेगी। इस यूनिवर्सिटी का नाम सत्य भारती यूनिवर्सिटी होगा। इस यूनिवर्सिटी में उन छात्रों को शिक्षा मिलेगी जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, लेकिन प्रतिभा में काफी आगे हैं। इस यूनिवर्सिटी का फोकस विज्ञान और तकनीक पर होगा। इनमें मुख्य होंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और रोबोटिक्स। माना जा रहा है कि यह यूनिवर्सिटी 2021 से शुरू हो जाएगी। इस यूनिवर्सिटी में करीब 10,000 छात्रों को शिक्षा मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications