Airtel 4GB Data Offer: सिर्फ 5 रुपए में मिलेगा 4 जीबी डेटा
नई दिल्ली। लगातार एक से बढ़कर एक ऑफर्स की होड़ में अगर आप भी कंफ्यूज हो गए हैं, तो Airtel 4GB Data Offer आपके लिए सबसे सही ऑफर है। इस ऑफर में आपको 4 जीबी डेटा इतनी कम कीमत में मिल रहा है कि आपको अपनी आंखों पर ही यकीन नहीं होगा। आइए जानते हैं क्या है ये ऑफर।

5 रुपए में 4 जीबी 4जी डेटा
एयरटेल की तरफ से ऐसा खास ऑफर शुरू किया गया है, जिसमें सिर्फ 5 रुपए में 4 जीबी इंटरनेट डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 7 दिनों की है और यह सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। साथ ही, इस ऑफर का फायदा सिर्फ उन लोगों को मिलेगा, जिनके पास 4जी सिम होगी। अगर आपने एयरटेल का नया सिम लिया है तो 54 दिनों के अंदर इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं। पुराने ग्राहक भी इसका फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा एयरटेल के कई और प्लान भी आपके लिए काफी फायदे के हैं।

399 रुपए का प्लान
एयरटेल का यह प्लान जियो को सीधी टक्कर देगा। दरअसल, जियो ने 399 का धन धना धन ऑफर शुरू किया हुआ है, जिसके तहत वह 84 दिनों तक रोजाना 1 जीबी 4जी इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉल ऑफर कर रहा है। जियो के इसी प्लान को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने इन्हीं फायदों के साथ इसी कीमत यानी 399 रुपए में ही यह प्लान शुरू किया है। हालांकि, यह सिर्फ चुनिंदा ग्राहकों के लिए है। ऐसे में आपको रिचार्ज करने से पहले ग्राहक सेवा अधिकारी से पूछना होगा कि क्या आपके नंबर पर 399 वाला प्लान है या नहीं?

ये प्लान भी हैं खास
349 रुपए का प्लान- इसके तहत 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल और रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा।
199 रुपए का प्लान- इसमें आपको अनलिमिटेड लोकल कॉल्स और 1 जीबी डेटा मिलेगा। इसकी वैधता 28 दिनों की है।
149 रुपए का प्लान- इसके तहत 28 दिनों तक एयरटेल से एयरटेल पर अनलिमिटेड कॉल और 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा।

ये हैं 100 रुपए से कम के प्लान
60 रुपए का प्लान- इसमें आपको 58 रुपए का टॉकटाइम मिलेगा, जिसकी वैधता अनलिमिटेड होगी।
40 रुपए का प्लान- इसमें 35 रुपए का टॉकटाइम अनलिमिटेड वैधता के साथ मिलेगा।
8 रुपए का प्लान- इस प्लान से रिचार्ज करना के बाद 56 दिनों तक आपकी लोकल और एसटीडी मोबाइल कॉल्स 30 पैसे प्रति मिनट की हो जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications