फ्लाइट टिकट में होने वाला है बड़ा बदलाव, 31 अगस्त से सस्ता हो सकता है हवाई सफर
फ्लाइट टिकट में होने वाला है बड़ा बदलाव, 31 अगस्त से सस्ता हो सकता है हवाई सफर
नई दिल्ली। 31 अगस्त से हवाई जहाज के टिकट के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। 31 अगस्त से फ्लाइट टिकटों पर लागू प्राइस कैपिंग को हटाया जा रहा है। प्राइस कैपिंग के कारण एयरलाइंस फ्लाइट टिकटों पर लुभावने ऑफर नहीं दे पा रही थी, लेकिन अब उनकी ये मजबूरी खत्म हो जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि 31 अगस्त के बाद प्राइस कैप हटने से हवाई यात्रा पर असर पड़ेगा और फ्लाइट टिकट सस्ते हो जाएंगे।

सरकार ने खत्म की अपर और लोअर लिमिट
कोरोना काल में सरकार ने हवाई सफर पर अपर और लोअर लिमिट लगाया था। सरकार ने किराए को एक सीमा के भीतर रखने के लिए प्राइस कैपिंग की थी। एयरलाइंस मनमाना किराया न वसूले इसलिए सरकार ने अपर लिमिट तय कर दी थी, जिसका पालन हर एयरलाइंस को करना था। सरकार ने लोअर लिमिट इसलिए तय की, ताकि विमानन कंपनियों के हितों की सुरक्षा हो सके और अधिकतम कैप इसलिए लगाया ताकि यात्रियों के हितों की सुरक्षा हो सके और उनसे मनमाना किराया न वसूला जा सके। लेकिन अब 31 अगस्त से इसे हटा लिया गया है। प्राइस कैप खत्म होने के बाद अब एयरलाइंस अपने हिसाब से टिकटों का किराया घटा या बढ़ा सकेगी।
सरकार ने 27 महीने के बाद फ्लाइट टिकटों पर लगाए गए इस कैपिंग को हटाया। सरकार ने हवाई सफर के लिए यात्रियों की मांग और घरेलू उड़ानों की मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्राइस कैप को हटाने का फैसला लिया गया है। जिस तरह से ATF के दामों में गिरावट आ रही है, उससे उम्मीद लगाई जा रही है कि विमान कंपनियां जल्द ही किराए में राहत देगी।












Click it and Unblock the Notifications