Air India की 'लिव विदाउट पे' स्कीम 30 जून तक बढ़ी, जल्द मिल सकता है नया मालिक
नई दिल्ली। कोरोना महामारी में एयर इंडिया ने अपने स्थाई और परमानेंट कर्मचारियों के लिए बिना वेतन (Leav Without pay) के अवकाश की समय सीमा 30 जून, 2021 तक बढ़ा दी है। अभी तक ये समयसीमा 31 मार्च तक थी। आपको बता दें कि सरकार को तब तक डिवेस्टमेंट प्रोसेस को खत्म करके एयर इंडिया के नए मालिक को फाइनल करने की उम्मीद है। एयर इंडिया की जनरल मैनेजर के द्वारा स्टाफ के लिए नोटिस जारी कर दिया है।
Recommended Video

जुलाई में लागू हुई थी ये स्कीम
आपको बता दें कि एयर इंडिया ने 14 जुलाई 2020 को पहली बार Leave Without Pay आलउंस स्कीम को लागू किया था और फिर बाद में 31 मार्च 2021 तक इसे बढ़ा दिया था। अब 30 जून, 2021 तक (इस) योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि को और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि AWP की प्रभावी तिथि एक महीने से ज्यादा नहीं होगी।
कोरोना महामारी में हुई थी वेतन कटौती
आपको बता दें कि कोरोना महामारी में हवाई यातायात को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। अभी भी कई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट बंद हैं। कोरोना महामारी में एयरलाइन बिजनेस बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इस महामारी के कारण उपजे आर्थिक संकट को देखते हुए भारत में लगभग हर दूसरी एयरलाइन ने बिना वेतन अवकाश और वेतन कटौती शुरुआत की थी और सिर्फ एयर इंडिया ने ही नहीं बल्कि कई कॉर्पोरेट कंपनियों ने वेतन कटौती का ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications