एयर इंडिया के कर्मचारियों की वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी,ये रही वजह
मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान लेट से उड़ान भर रही है। एयर इंडिया की 12 उड़ानें लेट हैं। एयर इंडिया के ग्राउंड स्टाफ की हड़ताल की वजह से विमानों की उड़ान पर असर पड़ रहा है। एयर इंडिया के एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अनुबंधित ग्राउंड स्टाफ हड़ताल पर है। इस हड़ताल का मुंबई की विमानों की उड़ानों पर असर पड़ रहा है और विमान लेट से उड़ान भर रही है। आज सुबह से अब तक 12 विमान लेट हो चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिवाली का बोनस नहीं मिलने से ये स्टाफ नाराज है। जिसके बाद से उन्होंने हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया। स्टाफ के हड़ताल की वजह से विमानें लेट हो रही है तो वहीं एयरपोर्ट पर यात्रियों की लाइनें लंबी होती जा रही है। इन कर्मचारियों की वजह से विमान में सामान चढ़ाने, विमान में साफ-सफाई का काम प्रभावित हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications