Fight Ticket Sale: मात्र 914 रुपए में करें हवाई सफर, AirAsia लेकर आया कमाल का ऑफर, जानें पूरी डिटेल

Fight Ticket Sale: मात्र 914 रुपए में करें हवाई सफर, AirAsia लेकर आया कमाल का ऑफर, जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली। Air Asia offer. पहले इंडिगो( IndiGo) एयरलाइंस और अब एयर एशिया( Air Asia) ने सस्ते विमान टिकट का ऑफर पेश किया है। एयर एशिया ने फ्लाइट टिकटों की फ्लैश सेल( Air Asia Flah Sale) शुरू किया है। विमान टिकटों की बुकिंग पर भारी छूट मिल रही है। आप इस ऑफर का लाभ उठाकर सस्ते दरों पर फ्लाइट टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। आइए आपको इस ऑफर के बार में पूरी जानकारी देते हैं।

Recommended Video

    Fight Ticket Sale: मात्र 914 रुपए में करें हवाई सफर, AirAsia लेकर आया कमाल का ऑफर, जानें पूरी डिटेल
    एयर एशिया का खास ऑफर

    एयर एशिया का खास ऑफर

    हाल ही में इंडिगो एयरलाइंस अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आई। एयरलाइंस ने 15 साल पूरे होने पर से फ्लाइट टिकटों की बुकिंग पर भारी छूट की घोषमा की। वहीं अब एयर एशिया ने भी खास ऐलान किया है। कंपनी ने बेहद कम पैसे में हवाई सफर का ऑफर पश किया है। आप मात्र 914 रुपए में हवाई सफर का मजा ले सकते हैं। एयरएशिया इंडिया फ्लैश सेल की शुरुआत की गई है। जिसके तहत लोगों को 914 रुपए में फ्लाइट टिकट बुकिंग का मौका मिल रहा है। एयरलाइंस ने सोशल मीडिया और अपनी वेबसाइट पर इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

     6 अगस्त तक मौका

    6 अगस्त तक मौका

    अगर आप भी इस ऑफर के तहत फ्लाइट टिकटों की बुकिंग करना चाहते हैं तो 6 अगस्त तक बुकिंग कर सकते हैं। इस ऑफर में फ्लाइट टिकटों की बुकिंग 914 रुपए से की गई है। इस ऑफर के तहत बुक किए गए टिकटों पर आप 1 सितंबर 2021 से 26 मार्च 2022 तक सफर कर सकते हैं। इंडिगो का खास ऑफर का आज अंतिम दिन है। इस एयर लाइन से आप सिर्फ 914 रुपए में हवाई यात्रा कर सकते हैं। एयरलाइंस के इस ऑफर का लाभ उठाने के आपको एडवांस बुकिंग की जरूरत होगी । ये ऑफर प्रमोशनल किराए प्रतिबंध अवधि के दौरान उपलब्ध नहीं होगा। य ऑफर सीमित रूट्स और सीमित सीटों पर लागू है।

     किस रूट्स पर कितना किराया

    किस रूट्स पर कितना किराया

    • इस ऑफर के तहत सबसे सस्ता किराया इम्फाल-कोलकाता, इंफाल-गुवाहाटी रूट का है। इसकी शुरुआत 914 रुपए से हो रही है।
    • इसके अलावा बेंगलुरु-हैदराबाद रूट के लिए 1414 रुपए से शुरुआत है।
    • बेंगलुरु-गोवा के लि 1614 रुपए से शुरुआत है।
    • गोवा-हैदराबाद के लिए 1614 रुपए स शुरू है।
    • कोचीन-बेंगलुरु रूट के लिए 1714 रुपए से शुरू है।
    • भुवनेश्वर-कोलकाता,, पुणे-बेंगलुरु के लि 1814 रुपए से शुरू है।
    • बेंगलुरु-विशाखापत्तनम के लिए 1914 रुपए से शुरू है।
    • दिल्ली-रांची के लिए 2014 रुपए से शुरू है।
    • बेंगलुरु-दिल्ली के लिए 2814 रुपए से शुरू है।
    • भुवनेश्वर-मुंबई रुट के लिए 2914 रुपए से शुरू हो रहा है।
    • बेंगलुरु-कोलकाता के लिए 3214 रुपए से शुरू हो रहा है।
    • श्रीनगर-दिल्ली रूट के लिए 3214 रुपए से शुरू हो रहा है।
    • जबकि दिल्ली-गोवा रूट का किराया 3814 रुप से शुरू हो रहा है।

    Indigo Offer: मात्र 915 रुपए में बुक करें फ्लाइट टिकट, आखिरी दो दिन बचे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+