Indigo Offer: मात्र 915 रुपए में बुक करें फ्लाइट टिकट, आखिरी दो दिन बचे

Indigo Offer: मात्र 915 रुपए में बुक करें फ्लाइट टिकट, आखिरी दो दिन बचे

नई दिल्ली। अगर आप फ्लाइट से टिकट( Flight Ticket) बुक करते हैं तो आपके के लिए अच्छी खबर है। फ्लाइट टिकटों को लेकर एयरलाइंस कंपनी इंडिया( Indigo) ने धमाकेदार ऑफर पेश किया है। बजट एयरलाइंस इंडिगो ने अपन 15 साल पूरे होने पर लोगों को सस्ती कीमतों पर विमान टिकट( Flight Ticket) का ऑफर दिया है।

 Indigo Offer: Get Cheapest Flight Ticket Just in Rs 915 till 6th August

सस्ती उड़ान सेवा देने वाली एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपने 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस खुशी में कंपनी हवाई यात्रा करने वालों के लिए शानदार तोहफा लेकर आई है। अगर आप आने वाले दिनों में कहीं जाने या घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने सस्ती हवाई यात्रा के लिए ये ऑफर लॉन्च किया है, जिसके तहत आपको 4 अगस्त से 6 अगस्त 2021 तक इंडिगो की फ्लाइट में सस्ती टिकटों का ऑफर मिल रहा है। आप मात्र 915 रुपए में फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं।

इंडिगो ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। आप इस ऑफर के तहत मात्र 915 रुपए में टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। यानी आपके पास मात्र 2 दिन का समय बचा इस ऑफर का लाभ उठाने का। इस ऑफर के तहत बुक किए गए टिकटों पर आप 1 सितंबर, 2021 से 26 मार्च 2022 के बीच सफर कर सकेंगे। वहीं य ऑफर डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों ही फ्लाइट टिकटों की बुकिंग पर मिलेगा।

ऐसे उठा सकते हैं अतिरिक्त लाभ

अगर आप इस ऑफर के तहत टिकटों की बुकिंग करते वक्त HSBC क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल पेमेंट करने के लिए करते हैं तो आपको बुकिंग के लिए एक्सट्रा डिस्काउंट मिलेगा। आपको एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसदी का अतिरिक्त छूट मिलेगा। हालांकि इसका लाभ उठाने के लिए आपको कम से कम 3000 रुपए का ट्रांजैक्शन करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+