Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एयर एशिया लाया सिर्फ 1400 रुपए में हवाई यात्रा का मौका, साथ ही कई आकर्षक ऑफर

नई दिल्ली। गर्मी की छुट्टियों के करीब आने के साथ ही विमान कंपनियों के बीच सस्ती हवाई यात्रा की होड़ मच गयी। विमान कंपनियों के बीच मची इस प्रतिस्पर्धा का लाभ यात्रियों को हो रहा है। स्पाइसजेट की सस्ती हवाई यात्रा की स्कीम के बाद एयर एशिया यात्रियों के लिए बेहद सस्ती दर की विमान यात्रा लेकर आया है।

एयर एशिया ने महज एक रुपए प्रति किलोमीटर की दर यात्रियों को हवाई यात्रा करने की योजना शुरु की है। यह योजना अगले महीने से शुरु हो रही है लेकिन इसके लिए विमान के टिकटों की बिक्री आज से ही शुरु कर दी गयी है।

एयर एशिया की यह योजना सिर्फ 24 मई तक ही उपलब्ध है। वहीं इस योजना के तहत बुकिंग करने के बाद आप यात्रा 18 जून 2015 से 31 मई 2016 के बीच कर सकते हैं। बेंगलुरू से विशाखापत्तनम तक एयर एशिया के विमान का टिकट महज 1400 रुपए हैं।

वहीं आज से एयर एशिया ने दिल्ली से भी अपनी उड़ान सेवाये शुरु कर दी हैं। दिल्ली से गुवाहाटी के लिए महज 1500 रुपए का टचिक है। नई दिल्ली से गोवा के लिए 1700 जबकि दिल्ली से बेंगलुरू के लिए महज 1700 रुपए का टिकट उपलब्ध है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+