Fuel Rates: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है कीमत?

नई दिल्ली, 28 मार्च। मात्र 7 दिनों में पेट्रोल-डीजल को लेकर आज छठी बार जनता पर महंगाई बम फूटा है। आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। 28 मार्च को पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर मंहगा हुआ है। नई कीमत लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज क्रमश: 99.41 रुपए प्रति लीटर और 90.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है तो वहीं मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रति लीटर 114.19 रुपए और 98.50 रुपए है वहां क्रमशः 31 पैसे और 37 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है।

Recommended Video

    Petrol-Diesel Price Hike: आज फिर पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, 7 दिन में बढ़ चुके हैं 4RS | वनइंडिया हिंदी
    कच्चे तेल के दामों में उतार चढ़ाव

    कच्चे तेल के दामों में उतार चढ़ाव

    गौरतलब है कि इससे पहले, 22 मार्च, 23 मार्च, 25 मार्च, 26 मार्च और 27 मार्च को पेट्रोल-डीजल के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई थी। आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के नए रेट हर रोज सुबह 6 बजे जारी किए गए जाते हैं। गौरतलब है कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत 116 डॉलर के पार प्रति बैरल पहुंच गई है। कच्चे तेल के दामों में उतार चढ़ाव पीछे कारण रूस-यूक्रेन युद्ध है।

    4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा

    4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा

    वैसे आपको बता दें कि 22 मार्च से अब तक यानी 7 दिनों में एक लीटर पेट्रोल के दाम में 4 रु का इजाफा हुआ है।

    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    • दिल्ली : 99.41 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 114.19 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 108.85 रुपये
    • चेन्नई : 105.18 रुपये प्रति लीटर
    ये हैं आज के डीजल के दाम

    ये हैं आज के डीजल के दाम

    • दिल्ली : 90.77 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 98.5 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 93.92 रु रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई : 95.33 रुपये प्रति लीटर

    घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम

    • इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
    • या
    • गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
    • या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
    • इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+