Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वोडाफोन-एयरटेल के बाद अब BSNL ने अपने ग्राहकों को दिया झटका, प्लान की कीमतें बढ़ाने का ऐलान

नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनियों ने खुद को घाटे से उबारने के लिए टैरिफ प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। वोडाफोन-आइ डिया ने दिसंबर से अपने प्लान महंगे करने की घोषणा कर दी। वहीं एयरटेल ने भी अपने ग्राहकों को झटका देते हुए टैरिफ प्लान की कीमतों को बढ़ा ने का ऐलान कर दिया। वहीं अब तक सस्ते और फ्री प्लान ऑफर करने वाली रिलायंस जियो ने भी कहा है कि वो अगले दो हफ्ते में वो अपने रिचार्ज प्लान महंगे करेगी। निजी सेक्टर की टेलिकॉम कंपनियों के साथ-साथ सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भी अपने प्लान की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया है।

BSNL के ग्राहकों को झटका

BSNL के ग्राहकों को झटका

BSNL ने भी अपने ग्राहकों को झटका दिया है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक BSNL भी अपने टैरिफ प्लान की कीमतों में इजाफा करने जा रही है। BSNL ने कहा है कि दिसंबर में उसके प्लान महंगे होंगे। BSNL के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से ये खबर छापी गई है, जिसमें कहा गया है कि कंपनी के सभी प्लान्स 1 दिसंबर महंगे हो जाएंगे। कंपनी की ओर से फिलहाल नए प्लान्स के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

 BSNL ने जोड़े 7.37 लाख नए ग्राहक

BSNL ने जोड़े 7.37 लाख नए ग्राहक

आपको बता दें कि हाल ही में सामने आई ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने सिर्फ 2 महीने में 7.37 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक BSNL ने अगस्त और सितंबर महीने में 7.37 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। सबसे खास बात कि जहां बीएसएनएल नए ग्राहकों को जोड़ने में सफल रही तो वहीं वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल को बड़ा नुकसान हुआ है। इस दौरान इन कंपनियों ने करीब 50 लाख ग्राहक गंवाए।

 इन कंपनियों ने भी बढ़ाए टैरिफ प्लान की कीमतें

इन कंपनियों ने भी बढ़ाए टैरिफ प्लान की कीमतें

बीएसएनएल से पहले वोडाफोन-आइडिया, एयरटेल और रिलायंस जियो ने अपने प्लान की कीमतें बढ़ाई। सबसे पहले वोडाफोन-आइडिया ने एजीआर भुगतान और बेहतर सर्विस का हवाला देते हुए टैरिफ प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया। उसके बाद एयरटेल ने और फिर मंगलवार को रिलायंस जियो ने भी प्लान्स महंगे होने की घोषणा कर दी। दरअसल एजीआर की वजह से कंपनियों को अपने नुकसान की भरपाई करने के लिए टैरिफ प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लेना पड़ रहा है। दरअसल हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के हक में फैसला सुनाते हुए टेलिकॉम कंपनियों को एजीआर के रूप में 13. लाख करोड़ रुपए की भरपाई करने का आदेश दिया।

मोदी सरकार का एक और बड़ा फैसला, इन छह सरकारी बैंकों के विलय को दी मंजूरी, करोड़ों खाताधारकों पर पड़ेगा असर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+