श्रीलंका के बाद क्या Pak की बारी, पाकिस्तानी रुपए की कीमत 'अठन्नी' से भी कम, अब तक के निचले स्तर पर पहुंचा

नई दिल्ली, 8 अप्रैल। भारत के पड़ोसी मूल्कों में अफरा-तफरी का माहौल है। एक ओर जहां श्रीलंका में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है तो वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तानी राजनीतिक संकट से दौर से गुजर रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी सरकार बनाने में व्यस्त है तो वहीं पाकिस्तान की इकोनॉमी धराशाही होती जा रही है। पहले से ही कर्ज के बोझ तले पाकिस्तान के लिए एक और बुरी खबर आई है। पाकिस्तानी रुपया अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है। पाकिस्तानी रुपए की वैल्यू डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।

 पाकिस्तान को झटका

पाकिस्तान को झटका

पाकिस्तानी रुपया (Pakistani Rupee) अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है। भारतीय रुपए के मुकाबले पाकिस्तानी रुपए का मूल्य 0.40 पैसे के बराबर हो गई है। ये अब तक के इतिहास का सबसे निचला स्तर है। वहीं ये गिरावट भी उस वक्त आई है, जब देश के प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी सत्ता बचाने में जुटे हैं। आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध रेट के मुताबिक एक अमेरिकी डॉलर की कीमत 189.37 पाकिस्तानी रुपए के बराबर थी। पाकिस्तानी रुपए की कीमत में पिछले एक महीने में 6 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। जुलाई 2021 से पाकिस्तानी रुपए की वैल्यू अमेरिका डॉलर के मुकाबले 18 फीसदी घट चुकी है।

 पाकिस्तानी रुपए का मूल्य 0.40 पैसे के बराबर

पाकिस्तानी रुपए का मूल्य 0.40 पैसे के बराबर

पाकिस्तानी रुपए की तुलना अगर भारतीय रुपए से की जाए तो शुक्रवार को एक पाकिस्तानी रुपए की कीमत भारत के 0.40 पैसे के बराबर थी। मतलब पाकिस्तानी रुपए भारत की अठन्नी से भी कम रह गया। पाकिस्तानी में उठे राजनीतिक संकट के बाद से पाकिस्तानी रुपए के मूल्य में गिरावट जारी है। पिछले एक महीने से पाकिस्तानी रुपए में गिरावट तेज हो गई है।

 क्या पाकिस्तान की हालत भी श्रीलंका की तरह होगी

क्या पाकिस्तान की हालत भी श्रीलंका की तरह होगी

पाकिस्तानी की बिगड़ती आर्थिक स्थिति के कारण विदेशी मुद्रा भंडार में भी गिरावट आई है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 16 अरब डॉलर से गिरकर 12 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। व्यापार घाटे बढ़ने के कारण विदेशी मुद्रा पर असर पड़ रहा है। वहीं पाकिस्तान की हालात उसी ओर बढ़ रही है, जैसा श्रीलंका में दिख रहा है। तेल, गैस समेत कई जरूरी सामानों के लिए पाकिस्तान इंपोर्ट पर निर्भर है। जिसके लिए हर देश को विदेशी मुद्रा की जरूरत होती है। जिस तरह से पाकिस्तानी का विदेशी मुद्रा भंडार घट रहा है उसके बाद जानकार मान रहे हैं कि पाकिस्तान भी आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। श्रीलंका में भी विदेशी मुद्रा भंडार घटता चला गया और आज श्रीलंका सबसे बड़ा आर्थिक संकट झेल रहा है। पाकिस्तान की हालत भी उसी ओर बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान पहले से भी भारी विदेशी कर्ज के बोझ से दबा है। उसपर 90 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज है। ऐसे में विदेशी मुद्रा भंडार घटना अच्छे संकेत नहीं है।

क्या कार्डलेस ATM ट्रांजैक्शन के बाद बैंक बंद कर देंगे डेबिट-क्रेडिट कार्ड, RBI ने दी बड़ी जानकारी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+