क्या कार्डलेस ATM ट्रांजैक्शन के बाद बैंक बंद कर देंगे डेबिट-क्रेडिट कार्ड, RBI ने दी बड़ी जानकारी
क्या कार्डलेस ATM ट्रांजैक्शन के बाद बैंक बंद कर देंगे डेबिट-क्रेडिट कार्ड, RBI ने दी बड़ी जानकारी
नई दिल्ली, 8 अप्रैल। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(RBI) ने आज बैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलाव का ऐलान किया है। ट्रांजैक्शन को आसान बनाने और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए आरबीआई ने सभी बैंकों को कार्डलेस कैश विदड्रॉल सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। ये सुविधा वर्तमान में एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने लागू की है। अब आरबीआई ने सभी बैंकों को इसे लागू करने के निर्देश दिए हैं। यानी अब जल्द ही आप बिना डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के एटीएम मशीन से कैश निकाल सकेंगे। आरबीआई के इस ऐलान के बाद सवाल उठने लगे कि क्या बैंक अब क्रेडिट और डेबिट कार्ड जारी करना बंद कर देंगे?

क्या बंद हो जाएंगे क्रेडिट और डेबिट कार्ड
आरबीआई ने कार्डलेस एटीएम ट्रांजैक्शन की सुविधा शुरू करने का फैसला किया है। सभी बैंकों को ये फैसला मानना होगा, यानी जल्द ही सभी बैंकों को बिना डेबिट कार्ड के एटीएम से कैश निकालने की सुविधा शुरू करनी होगी। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि यदि एटीएम से बिना डेबिट-क्रेडिट कार्ड के ही कैश निकलेगा तो क्या बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड इश्यू करना बंद कर देगी? आरबीआई ने इसका भी जवाब आज अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया है।
क्या कहा RBI ने ?
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के मुताबिक जल्द ही आप बिना कार्ड के किसी भी बैंक के एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड इश्यू करना बंद कर देगी। बैंक पहले की तरह के इसे जारी करती रहेगी और लोग इसे शॉपिंग में, रेस्टोरेंट्स में, बिल पेमेंट करने में, पैसे भेजने आदि कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल आरबीआई ने बैंकिंग फर्जीवाड़ा रोकने, ग्राहकों को सेफ बैंकिंग सुविधा देने के लिए ये प्रस्ताव जारी किया है। कार्डलेस ट्रांजैक्शन से लोगों को कार्ड क्लोनिंग, डिवाइस टैंपरिंग, स्किमिंग जैसे फर्जीवाड़े से आजादी मिल जाती है। अब तक कुछ ही बैंक अपने ग्राहकों को बिना कार्ड के अपने एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा दे रहे हैं, लेकिन अब RBI ने इसका दायरा बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है।

Fact Check
दावा
FALSE
नतीजा
FALSE












Click it and Unblock the Notifications