शेयर बाजार को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा Sensex-Nifty

लोकसभा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। पांच चरण के मतदान हो गए हैं और अब सिर्फ दो चरण के मतदान बाकी हैं। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

चुनाव के नतीजों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा जाहिर किया है कि 4 जून को जब नतीजे आएंगे तो शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई पर पहुंचेगा। इस बीच आज निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। निफ्टी 22800 अंक को पार कर गया।

modi

निफ्टी इंडेक्स आज रिकॉर्ड 22852 अंक पर पहुंच गया है, जबकि सेंसेक्स 74917 तक पहुंच गया। यह अपने रिकॉर्ड हाई 75124 अंक तक पहुंचा था। गौर करने वाली बात है कि पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा आप 4 जून का इंतजार कीजिए, जिस दिन चुनाव आयोग मतों की गणना करेगा।

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पिछले एक हफ्ते में भारतीय बाजार ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। लेकिन जिस तरह से चुनाव के नतीजों की तारीख करीब आ रही है, उसे देखते हुए बाजार में निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

बैंकिंग एंड मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने कहा कि 14 दिन पहले जिस तरह से बाजार उच्चतम स्तर पर पहुंचा था, उसके बाद पिछले कुछ दिनों में बाजार ने जबरदस्त तेजी दिखाई है।

आज निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा तेजी अडानी इंटरप्राइजेज में देखने को मिली। अडानी के शेयर में 5 फीसदी में उछाल देखने को मिला। एक्सिस बैंक और एलएंडटी शेयर में भी 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली। मिडकैप सेगमेंट की बात करें तो आरवीएनएल के शेयर में 8 फीसदी का उछाल देखने को मिली। वहीं आरएफसी के शेयर में 7 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 4 जून को जब चुनाव के नतीजे आएंगे और भाजपा की सरकार फिर से बनेगी तो बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचेगा। इससे पहले अमित शाह ने भी कहा था 4 जून को बाजार नया रिकॉर्ड बनाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+