LPG के बाद PNB ने ग्राहकों को झटका, 1 सितंबर से बैंक ने इन खातों के ब्याज दरों में कटौती, चेक करें डीटेल्स

PNB ने दिया झटका,आज से ब्याज दरों में कटौती, चेक करें डीटेल्स

नई दिल्ली। PNB Banking Cut Interest Rate. देश के दूसरे सबसे बड़ सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक( PNB) ने महीने के पहले दिन ही अपने खाताधारकों को बड़ा झटका दिया है। 1 सितंबर को जहां तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर आम जनता के रसोई के बजट को बिगाड़ा तो वहीं पंजाब नेशनल बैंक ने बचत खातों( Saving Account) की ब्याज दरों में कटौती कर बड़ा झटका दिया है। 1 सितंबर से पीएनबी की ब्याज दरों में कटौती की गई है।

 पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका

पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका

1 सितंबर से पंजाब नेशनल बैंक ने बचत खातों की ब्याज दरों ( Interest Rate on Saving Account) में कटौती कर दी है। आपको आज से बचत खातों पर कम कम ब्याज मिलेगा। बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार एक सितंबर से खाता धारकों को सेविंग अकाउंट पर 0.10% ब्याज दरों में कटौती की गई है। ब्याज दरों में की गई कटौती के कारण आपकी सेविंग पर असर पड़ेगा।

 कितना मिलेगा ब्याज

कितना मिलेगा ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक ने बचत खातों के ब्याज दरों में कटौती की है। 1 सितंबर से सेविंग अकाउंट 2.9 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। आपको बता दें कि अब तक ये 3 प्रतिशत था, जिसमें अब 0.10 फीसदी की कटौती कर दी गई है। आपको बता दें कि नई दरें बैंक के नए और पुराने दोनों ग्राहकों पर लागू होगी। यानी आज से बचत पर आपको कम ब्याज मिलेगा। आपको बता दें कि पीएनबी के अलावा देश के सबसे बड़े सरकारी हैंत SBI ने भी हाल ही में सेविंग अकाउंट की ब्याज दरो में कटौती की। बैंक ने बचत खातों पर ब्याज दरों में कटौती कर इस 2.70 फीसदी कर दिया।

 एक नजर PNB के FD की ब्याज दर पर

एक नजर PNB के FD की ब्याज दर पर

अगर पीएनबी के फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों की बात करें तो 7 दिन से 10 साल तक के एफडी पर 2.9% से 5.25% का ब्याज मिलेगा। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अधिक ब्याज ऑफर किया जाता है।

कैश निकासी के नियम

कैश निकासी के नियम

आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक अपने खाताधारकों को एक दिन में 25000 रुपए तक की नकदी निकालने की छूट देता है। PNB के प्लेटिनम कार्ड से खाताधारक 1 दिन में 50000 रुपए, PNB क्लासिक डेबिट कार्ड से एक दिन में 25000 रुपए और पीएनबी के गोल्ड कार्ड से रोजाना 50000 रुपए कैश निकालने की छूट मिलती है।

Recommended Video

    LPG Cylinder Price Increased: महीने के पहले दिन महंगाई की मार, सिलेंडर हुआ महंगा | वनइंडिया हिंदी

    PF, चेक पेमेंट, LPG ....1 सितंबर 2021 से बदल गए ये 8 बड़े नियम, आपकी जेब पर असर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+